पूर्व पत्नी के जन्मदिन पर पहुंचे आमिर खान..कुछ यूं किया सेलिब्रेट
आमिर खान प्रोफेशनल लाइफ में परफेक्शनिस्ट तो हैं ही साथ ही निजी जिंदगी में भी वो काफी अपने परिवार पर पूरा ध्यान देते हैं। आमिर कितने भी व्यस्त हों लेकिन बच्चों और परिवार के साथ समय जरुर बिताते हैं। कल आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता का 50वां जन्मदिन था और इस मौके को सेलिब्रेट करने में आमिर खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
आमिर खान इस मौके पर काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। आमिर खान के अलावा मौके पर दोनों के खास दोस्त भी मौजूद थे। आमिर खान के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी मौजूद थीं। आप भी देखिए वीडियो।
आपको बता दें कि आमिर खान और रीना ने साल 1986 में शादी रचाई थी। उस वक्त आमिर की उम्र 21 साल और रीना की उम्र 20 साल थी। आमिर खान के करियर में रीना की अहम भूमिका रहती थी। आमिर की फिल्म 'लगान' में रीना प्रोड्यूसर भी थीं।
लेकिन बाद में 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों बच्चों ईरा और जुनैद की कस्टडी रीना दत्ता को ही मिली थी।2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी की और दोनों का एक 5 साल का बेटा आज़ाद है। फिल्मों की बात करें तो आमिर इन दोनों अपने प्रोड्क्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
फिल्म में आमिर का कैमियो भी है और इसके अलावा आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की भी शूटिंग पूरी कर चुके हैं जिसमें आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अह्म भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications