..................... Aamir Khan celebrated his silver jubilee with Juhi Chawala, टी-शर्ट उतारकर देखी थी रितिक ने कयामत से कयामत तक - Hindi Filmibeat

बिना टी-शर्ट रितिक ने देखी थी कयामत से कयामत तक

आमिर खान की फैन्स लिस्ट में सिर्फ आम इसान ही नहीं हैं बल्कि इस लिस्ट में कई यंग बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में आमिर खान ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे किये हैं। और इस खुशी के मौके पर आमिर के एक बॉलीवुड फैन ने उनकी पहली फिल्म से जुड़ी एक बहुत ही खास बात शेयर की है। आमिर के इस फैन का नाम है रितिक रौशन और रितिक रौशन ने आमिर खान के फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी और साथ ही आमिर की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक से जुड़ी एक अपनी खास बात भी मीडिया से शेयर की। आमिर खान ने इस खास मौके पर अपने सभी चाहने वालों को शुक्रिया अदा किया और अपने पूरे परिवार को भी साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।

आमिर खान ने ये खास दिन अपनी पहली पिल्म कयामत से कयामत तक की स्टार कास्ट और पूरी टीम के साथ मनाया। आमिर के इस जश्न में जूही चावला भी शामिल थीं। सबसे पहले आमिर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फिल्म कयामत से कयामत तक देखी और उसके बाद मंसूर अली खान के घर जाकर जश्न किया। आमिर खान के इस जश्न में उनकी पहली पत्नी रीना भी शामिल हुईं और साथ ही आमिर की पत्नी किरण राव भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।

रितिक रौशन भी इसी दिन एक बॉलीवुड अवॉ्ड फंक्शऩ में पहुंचे जहां पर उनसे मीडिया ने पूछा कि कयामत से कयामत तक को 25 साल पूरे हुए हैं इसपर आप क्या कहेंगे। तो रितिक रौशन ने कहा कि कयामत से कयामत तक से जुड़ी एक बात मुझे आज भी याद है कि जब फिल्म रिलीज हुई थी तब मैं कॉलेज में था और अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने गया था। पूरी फिल्म उन्होंने और उनके दोस्तों ने अपनी टी-शर्ट उतारकर देखी थी। आइये देखते हैं आमिर ने किस तरह 25 साल के इस जश्न को मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X