आमिर खान ने बहन निखत और उनके परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, आरती की तस्वीरें वायरल!

aamir khan

Aamir Khan Ganesh Arti- बॉलीवुड स्टार आमिर खान हाल ही में अपनी बहन निखत और उनके पति संतोष के साथ उनके घर पर गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखे गए। खान परिवार इस उत्सव को साथ में मानने के लिए इकट्ठा हुआ।

आमिर अपनी बहन और उसके परिवार के साथ पारंपरिक समारोहों में शामिल हुए, जिससे यह खास मौका गर्मजोशी और उत्सव से भर गया। इस मौके पर आमिर ने पारंपरिक कपड़े पहने, रस्मों में हिस्सा लिया और अपने अपनों के साथ समय बिताया।

सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व के लिए मशहूर इस त्यौहार को पारंपरिक समारोहों और खुशियों के साथ मनाया गया। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सीधे बहन के घर से वायरल हो रही हैं। बता दें कि आमिर खान इस वक्त काफी एक्टिव हैं और इवेंट्स पर वो नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी काफी धूमधाम से मनाई जाती है और खासकर बॉलीवुड में ये काफी चर्चा में रहती हैं। इस दौरान लगभग सभी सितारे नजर आते हैं और आरती भी करते दिखते हैं।

वर्क फ्रंट पर, आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में आमिर खान जेनेलिया देशमुख के साथ काम कर रहे हैं और अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहे हैं।

यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है, जिसमें आमिर के डेडीकेशन और पैशन को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना खास होगा। आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है ये तो देखने वाली बात ही होगी।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X