कुछ इस तरह आमिर खान ने मनाया जन्मदिन..शेयर की कई दिलचस्प बातें
आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर मीडिया के साथ केक काटा और कई बातें शेयर की।
आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर का आज जन्मदिन है। आमिर की बात की जाए तो सिर्फ सफल ब्लॉकबस्टर फिल्में ही दिमाग में आती हैं, जिन्होंने आमिर को मिस्टर परफेक्शनिस्ट का तमगा दिलाया। आमिर ने अपने करियर में जितनी मेहनत और जितनी कामियाबी हासिल की उन्हें किसी शब्दों में बयां करने की ज़रूरत तो है नहीं।
[पिता की मर्ज़ी के खिलाफ बने एक्टर..और बॉलीवुड को मिल गया ये खान!]
अपने जन्मदिन पर आमिर खान मीडिया से रुबरू हुए और मीडिया के साथ केक भी काटा। जैसे हर कोई अपने जन्मदिन पर खुश रहता है आमिर खान भी दिख रहे थे। उनसे जब पूछा गया कि बर्थडे पर 12 बजे रात में उन्होंने क्या किया। उन्होंने कहा कि वो सो रहे थे।उनकी आंख कब लग गई पता भी नहीं चला।

गिफ्ट के बारे में भी उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक गिफ्ट ही नहीं मिला। वैसे उन्हें उम्मीद थी कि मीडियाकर्मी कुछ तोहफा लेकर आए होंगे। बस हमेशा की तरह हर जनमदिन पर उनकी मां ने उनके लिए सीक कबाब बनाया था।
सत्यमेव जयते के बारे में भी पूछने पर भी उन्होंने यही कहा कि फिलहाल सत्यमेव जयते की टीम महाराष्ट्र सूखे मे लगी हुई है इसलिए वो सत्यमेव जयते पर अभी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बता दें कि आमिर खान की अगली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टारा जिसमें उनका कैमियो होगा और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान होगी जिसमें वो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
