Eid Pics: आमिर खान की फातिमा सना शेख के साथ और शाहरूख ने की अबराम के साथ ईद मुबारक
बॉलीवुड आज ईद के त्योहार में सराबोर था। जहां सुबह सुबह ही स्टार्स ने अपने फैन्स को ईद की बधाई दी वहीं शाम होते होते, आमिर खान की ईद पार्टी की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर वायरल हैं। अफवाहों से इतर, इस पार्टी में आमिर खान, फातिमा सना शेख के साथ ही ईद मनाते दिखाई दिए। वहीं उनकी दूसरी दंगल देवी, सान्या मल्होत्रा भी पार्टी में मौजूद रही।
['ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से आमिर खान, फातिमा का शानदार लुक- LEAKED]
दूसरी तरफ शाहरूख खान और अबराम का ईद पर हाथ हिलाना ही फैन्स के लिए काफी होता है। तो शाहरूख हमेशा की तरह मन्नत की छत पर आए और फैन्स को ईद मुबारक करते हुए हाथ हिलाया। इसके अलावा, बॉलीवुड में ईद की पार्टी छाई रही।

शाहरूख खान और अबराम, हर ईद पर फैन्स को अपनी झलक ज़रूर दिखा देते हैं और इसलिए उनके घर मन्नत के बाहर फैन्स का मजमा लगा रहता है। शाहरूख के अलावा, उर्मिला मातोंडकर भी अपने पति के साथ ईद मनाती दिखीं।
कुल मिलाकर बॉलीवुड की भी ईद मुबारक हो ही गई। जहां अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल ने फैन्स को ट्विटर के ज़रिए बधाई दी वहीं दूसरी तरफ, आमिर खान की ईद पार्टी में रौनक लगी रही। देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
