अब किसी भी विज्ञापन में नहीं नज़र आएँगे आमिर, करेंगे सिर्फ सोशल वर्क
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते रहे हैं। हमेशा वो सिर्फ एक ही दिशा में चलना पसंद करते हैं औरों की तरह एक साथ कई दिशाओं में देखकर चलने की आदत नहीं है आमिर को। कहा जा सकता है आमिर कलयुग के अर्जुन हैं जिनकी नज़र सिर्फ और सिर्फ उनके लक्ष्य पर होती है। इस बार भी आमिर ने कुछ ऐसा ही किया है, उन्होंने अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया है और अब वो सिर्फ और सिर्फ अपने एकलौते लक्ष्य पर ध्यान देना चाहते हैं और बाकि सभी चीज़ों से अपना ध्यान हटा लेना चाहते हैं।

हुआ कुछ यूँ है की आमिर ने हाल ही में 150 करोड़ के विज्ञापन को ठुकरा दिया है और लोगों का मन्ना है की चूँकि आमिर अपने छोटे परदे के हिट शो सत्यमेव जयते के दूसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इस बात का एक पहलू और है और वो है की आमिर खान ने सिर्फ इसी विज्ञापन की डील को नहीं बल्कि उनके पास आए सभी विज्ञापनों की डील को कैंसिल कर दिया है। आमिर का कहना है की वो अब सिर्फ और सिर्फ समाज की बुराइयों को मिटाने और समाज के लोगों के भले से जुड़े कामों में ही अपना पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं। आमिर ने मीडिया से बात करते हुआ साफ़ शब्दों में कहा "मैंने अपने सभी विज्ञापनों की डील को कैंसिल कर दिया है।"
आमिर की इस बात को सुनने के बाद सूत्रों द्वारा बताया गया "आमिर खान अब अपनी इमेज को पूरी तरह से बदल देना चाहते हैं और पूरी तरह समाज के हिट का कामों में लग जाना चाहते हैं। अब आमिर चाहते हैं की वो सिर्फ और सिर्फ सोशल वर्क ही करें।" आमिर खान के इस फैसले से हर किसी के दिल में उनकी इज्ज़त और भी बढ़ गयी है। अपनी मिस्टर परफेक्ट की इमेज को अब आमिर सच्चे अर्थों में सच साबित कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है की आमिर खान का ये फैसला भी परफेक्ट साबित होगा और बॉलीवुड के बाकि खान भी उनसे प्रेरणा लेंगें।


Click it and Unblock the Notifications