अक्षय कुमार ने किया रिजेक्ट- अब खान सुपरस्टार ने इस बॉयोपिक को किया FINAL
अक्षय कुमार के मुगल से निकलते ही सबसे दिमाग में पहला सवाल यही आया कि अब यह किरदार कौन अदा कर सकता है। फिर इस फिल्म की बागडोर बतौर प्रोड्यूसर आमिर खान ने ली आैर रणबीर कपूर की चर्चा होने लगी। लेकिन अब ताजा खबरों की मानें तो आमिर खान खुद गुलशन कुमार की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आमिर ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर, इस किरदार के लिए हामी भर दी है।
'रेस 3' फ्लॉप होते ही जबरदस्त झटका- 100 करोड़ की फिल्म मुश्किल में
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के रिलीज होते ही आमिर खान फिल्म की टीम के साथ एक खास मीटिंग करने वाले हैं, जहां फिल्म से जुड़ी सभी बातें तय की जाएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट में भी काफी बदलाव किया गया है। बता दें, अक्षय कुमार ने फिल्म इसीलिए छोड़ी थी क्योंकि वह स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे।

वहीं, आमिर ना सिर्फ फिल्म का प्रोडक्शन देखेंगे, बल्कि क्रिएटिव फैसला भी करेंगे। भूषण कुमार ने कहा कि आमिर से हमारी काफी पुरानी और अच्छी दोस्ती रही है। मुझे उनपर पूरा भरोसा है। खास बात है कि आमिर ने जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी.. तो उन्होंने खुद ही आगे बढ़कर इसे प्रोड्यूस करने की बात कही। वह इस फिल्म को लेकर काफी गंभीर हैं। मुझे लगता है कि मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट किसी सुरक्षित हाथों में है।


Click it and Unblock the Notifications