संजय़ की मदद को आमिर आए आगे!
संजय दत्त को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट से संबंध के चलते उन्हें 5 साल की सजा सुनाई है। और इस खबर के मिलने के बाद संजय दत्त के बचाव में फिल्मी दुनिया से जुड़े कई लोग आगे आए हैं। संजय दत्त जो कि अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग जल्द से जल्द करने की कोशिश में हैं उनकी मदद के लिए हर कोई तैयार है। खबर है कि हिरानी की फिल्म 'पीके' के पूरी होने को लेकर संशयपूर्ण खबरों के विपरीत आमिर खान ने संजय दत्त को सुनाई गई जेल की सजा के चलते इस फिल्म की शूटिंग की तारीखें तय कर दीं, ताकि संजू अपना काम जल्द खत्म कर सकें।
आमिर खान और राजकुमार हिरानी के संयुक्त निर्माण में बन रही इस फिल्म को प्रधानता देते हुए संजू के आत्मसमर्पण की तारीख 18 अप्रैल से पहले शूटिंग की सारी तारीखें तय कर दी गई हैं। 53 वर्षीय संजय दत्त को सर्वोच्च न्यायालय ने 21 मार्च को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। वर्ष 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोटों के बाद तलाशी में संजय के घर से अवैध हथियार मिले थे। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा आमिर खान भी किरदार निभा रहे हैं।
संजय पहले भी 18 महीने की सजा काट चुके हैं। न्यायालय ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए चार हफ्तों का समय दिया है, जिसकी अंतिम तारिख 18 अप्रैल है।संजय के एक करीबी मित्र ने बताया, "फिल्म 'पीके' और संजू की भूमिका वाली किसी भी अधूरी फिल्म को लेकर अब कोई अनिश्चितता नहीं है। वह अपूर्वा लखीरा की फिल्म 'जंजीर' पूरी कर चुके हैं। 'पुलिसगीरी' को लगभग पूरी कर चुके हैं। वह आमिर के साथ मिलकर हिरानी की फिल्म भी जल्द ही पूरी करने वाले हैं।" आमिर के प्रवक्ता ने पुष्टि है कि अभिनेता ने फिल्म को प्रधानता देते हुए इसकी शूटिंग की तारीखें निश्चित कर दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












