2018 की सबसे बड़ी फिल्म- 250 करोड़ बजट पार.. सुपरस्टार की जबरदस्त तैयारी!
आमिर खान को यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता। बल्कि वह जिस भी फिल्म का हिस्सा होते हैं। उस फिल्म में सिर्फ बतौर एक्टर ही नहीं, बल्कि निर्देशन में भी जरूरी इनपुट देते हैं। 2018 दिवाली पर रिलीज होने वाली यशराज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की तैयारी भी जोरशोर से चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अभी ही ओवर बजट जा चुकी है।
सट्टेबाज़ी में फंसे अरबाज़ खान.. भाई सलमान खान हैं SHOCKED
वहीं, सूत्रों के अनुसार आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैमरे के पीछे भी निर्देशक को भी सहयोग दे रहे हैं। आमिर निर्देशक विजय कृष्णा आचर्या के दोस्त भी हैं, लिहाजा, वह उन्हें शॉट से जुड़े कुछ इनपुट भी देते हैं और निर्देशक इसे सही भी मानते हैं। विक्टर आमिर के इनपुट्स से काफ़ी खुश हैं और मानते हैं कि यह फिल्म को दमदार बनाने में मददगार साबित होता है।

सूत्रों की मानें तो फिल्म में आमिर के को- स्टार्स भी इस बात को स्वीकार चुके हैं। कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख हों या अमिताभ बच्चन.. सभी आमिर के दिशा निर्देशों को सुनते हैं। जाहिर है निर्माता आदित्य चोपड़ा की ओर से भी आमिर को पूरी छूट है।


Click it and Unblock the Notifications