''शाहरूख, सलमान मेगास्टार्स हैं.. एक- दो फिल्में फ्लॉप होने से कुछ नहीं होता.....''
आमिर खान खुद बॉलीवुड के सबसे सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट का खिताब भी दिया जा चुका है। खैर, हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब आमिर खान ने पूछा गया कि वो बॉलीवुड में किसे सबसे बड़ा सुपरस्टार मानते हैं.. तो आमिर ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया।
अक्षय कुमार की फिल्म से टकराएंगे ये सुपरस्टार.. डेट फाइनल!
आमिर खान ने कहा, मेरे लिए सबसे पहले अमिताभ बच्चन आते हैं। फिर उनके बाद सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन। बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स हैं। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी सुपरस्टार्स हैं।

इस बीच एक जर्नलिस्ट ने आमिर को टोकते हुए शाहरूख का नाम याद दिलाया.. तो आमिर ने फट से कहा, मैंने शाहरूख का नाम पहले ही ले लिया है।
हम्म.. वहीं, जब सलमान, शाहरूख पर बात करते हुए आमिर से पूछा गया कि जब सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती.. तो उसका असर स्टारडम पर कितना असर पड़ता है? तो आमिर ने का, मुझे नहीं लगता कि एक या दो फिल्म से स्टारडम पर कोई फर्क पड़ता है। शाहरूख खान और सलमान खान मेगा स्टार्स हैं।
Recommended Video

यहां जानें इस इवेंट पर आमिर खान ने और क्या क्या बयान दिया-


Click it and Unblock the Notifications