आमिर OUT और शाहरूख IN के बाद, आमिर ने बाकी स्टारकास्ट को दे दी WARNING!
आमिर खान, राकेश शर्मा बायोपिक नहीं कर रहे हैं ये खबर हम आपको काफी पहले ही दे चुके हैं। इसका कारण भी बता चुके हैं कि आमिर खान 5 पार्ट में महाभारत बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए अपना सारा समय वहीं देना चाहते हैं।
वहीं दूसरी तरफ खबर थी कि आमिर खान के मना करने के बाद, इस फिल्म के लिए शाहरूख खान को अप्रोच किया गया है। बाकी स्टारकास्ट तय थी।

लेकिन आमिर खान ने फिल्म छोड़ते ही सबसे पहला काम किया, फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट को ये खबर देने का कि वो फिल्म नहीं कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा को ये खबर दी।
प्रियंका इस बात से थोड़ी निराश हुईं क्योंकि वो आमिर के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित थीं। लेकिन फिर अब खबर है कि प्रियंका ने भी फिल्म छोड़ दी है।
वैसे भी शाहरूख खान और प्रियंका के इतिहास को देखते हुए नहीं लगता कि दोनों इस प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे। अब देखना ये है कि इस प्रोजेक्ट में फाइनल कौन होता है। शाहरूख या प्रियंका। तब तक आप नज़र डाल लीजिए उन 25 बायोपिक पर जो बॉलीवुड में बन रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications