चोर बाजार से रेडियो खरीदा मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने
बैंगलोर। अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करने के लिए मशहूर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने राजकुमार हीरानी की फिल्म 'पीके' के एक सीक्वेंस के लिए इस्तेमाल किये गये रेडियों को चोर बाजार से खरीदा। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन टीम ने काफी मेहनत की। टीम के सदस्यों का कहना है कि हमने इसके लिए कई लोगों से बात की, रिसर्च की तब इसे 'चोर बाजार'से खरीदा।
आपको बताते चलें कि पीके के एक दृश्य में आमिर ने स्कर्ट पहन रखी है और रेडियो हाथ में ले रखा है। आमिर ने यह रेडियों पहले कभी देखा था और इस तरह का सीन फिल्म में शूट करना चाहते थे। अंतत: आमिर ने वही किया जो कि वह चाहते थे।

राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त और अनुष्का शर्मा ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म एक राजनीतिक व्यंग्य है, जिसकी शूटिंग राजस्थान में हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications