सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई ,केस खुलेगा या नहीं ये तो वक्त बताएगा, आमिर खान के भाई का खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से उनके नाम की चर्चा तेज हो रही है। आमिर खान के फैसल खान ने एक इंटरव्यू के दौरान यह मामला उठाया है। फैसल खान कई बार अपने बयान को लेकर खबरों में छा चुके हैं। इस बार उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। हाल ही में उन्होंने यह दावा किया है कि कुछ सच कभी सामने नहीं आते हैं। वह चाहते हैं कि इसकी सच्चाई जल्द सामने आ जाए। बता दें कि साल 2020, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे।

टाइम नाउ भारत से हुई बातचीत में फैसल खान ने कहा कै कि मुझे पता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई है। केस खुलेगा या नहीं ये तो वक्त बताएगा। इसमें कई एजेंसियां शामिल हैं। इसकी जांच चल रही है। फैसल खान ने कहा कि कुछ सच कभी सामने नहीं आते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि सच्चाई सामने आए ताकि सभी को इस बारे में पता चले। याद दिला दें कि सुशांत केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। सुशांत के निधन के बाद एनसीबी ने ड्रग्स मामले में कई बॅालीवुड स्टार्स से पूछताछ की।

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी
सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी ड्रग्स मामले के कारण जेल में रहना पड़ा। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी की गई। रिया के लिए सुशांत की निधन के बाद के कई महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं। एक्ट्रेस को एक महीने से अधिक समय के लिए ड्रग्स मामले के कारण जेल में बंद रहना पड़ा था।

सुशांत का परिवार
सुशांत के परिवार ने भी कई दफा अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग की है। हाल ही में सुशांत की एक फोटो शेयर करते हुए एक नोट साझा किया गया था। इसमें लिखा गया था कि सुशांत का ब्रह्मास्त्र इस बॅालीवुड को नष्ट करने के लिए काफी है।

आमिर खान के भाई फैसल खान का आरोप
बॅालीवुड हमेशा जनता को हुक्म देना चाहता है, आपसी सम्मान और विनम्रता दिखाने के लिए कभी नहीं रूकता है। वहीं अगर आमिर खान के भाई फैसल खान की बात की जाए तो उन्होंने साल 2008 में यह आरोप लगाया था कि उन्हें नजरबंद किया गया था। उनके बारे में यह खबर फैलाई गई कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं। साथ ही वह खुद की देखभाल नहीं कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











