Aamir Khan पर गंभीर आरोप लगाने वाला भाई फैसल खान अब पहुंचा उनकी एक्स वाइफ को संभालने

Aamir Khan Brother Faisal Khan: सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। अंतिम संस्कार के बाद उनके लिए प्रेयर का आयोजन किया गया। इस दौरान आमिर खान पल पल रीना दत्ता के साथ दिखाई दिए। इसी बीच आमिर खान के कड़वे रिश्तों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले उनके भाई फैसल खान ने भी रीना दत्त के पिता की प्रेयर मीट में पहुंच कर हर किसी को हौरान कर दिया है।
फैसल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैसल खान रीना दत्ता के पिता की प्रेयर मीट में शिरकत करने के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया और नेटिजंस को आमिर खान पर फैसल खान द्वारा लगाए गए सारे के सारे आरोप याद आ गए।
फैजल खान और आमिर खान के बीच रिश्ता गहरा नहीं है। फैजल काफी समय से अपने भाई आमिर खान से दूरी बनाकर रखे हैं। फैजल ने कहा था, "भाई आमिर की सफलता से मुझे कोई जलन नहीं है। मैंने अपने परिवार से मिलना बंद कर दिया। हमारे बीच कुछ बातों को लेकर विचारों का मतभेद है। परिवार से लड़ने के बजाय मैंने उसे खुद से अलग कर लिया है। आमिर की सफलता से मैं खुश हूं। मैं सड़क पर खड़ा होकर वड़ा पाव खाने वालों में से हूं। मैं अपनी जिंदगी इसी तरीके से जीता हूं। मेरे अलग होने पर परिवार मुझसे दुखी हो गया।"
उन्होंने आमिर खान के बारे में बात करते हुए कहा था, "एक दिन आमिर खान मेरे घर पर आए उसके साथ पुलिस और डॅाक्टर्स भी थे। वो मुझसे कह भी रहे थे कि फैजल तुम ठीक हो। आमिर खान ने मुझसे कहा कि तुम सिजोफ्रेनिया के शिकार हो। सब पर शक करते हो। मैंने जवाब दिया कि ये गलत है। आमिर ने मुझसे कहा कि फैजल अगर अभी तुम मेरे साथ नर्सिंग होम नहीं चले तो यहां डॅाक्टर हैं। ये तुम्हें इंजेक्शन लगायेंगे। बेहोश करके तुम्हें ले जायेंगे। मैंने तब कहा था कि ये सब की जरूरत नहीं है। मैं ऐसे ही चलने के लिए तैयार हूं।"
फैजल खान ने कहा था, "पुलिस के साथ रस्सी लेकर, डंडे लेकर आ रहे हो। कोजी नर्सिंग होम में ले गए। ये एक गैर कानूनी काम है। इसकी जरूरत नहीं है। मेरा फोन भी ले लिया गया। पानी में मेडसिन दिया जाता था मुझे।मैं भी 20-20 घंटे सोने लगा था। मुझे लगा कि ओवरडोज से मेरी जान भी जा सकती है।"
"फिर मैंने अपनी बहन को फोन कर बोला कि मैं दवा लूंगा लेकिन ये तो पता चले कि कितनी दी जा रही है। फिर 20 दिनों के बाद मुझसे कहा गया कि आप घर जा सकते हैं। फैजल खान ने ये भी कहा कि मैंने आमिर से कभी करियर बनाने के लिए मदद नहीं मांगी। मैं सब खुद से करना चाहता हूं। मेरी सफलता और असफलता वो मेरी ही है।"


Click it and Unblock the Notifications











