Aamir Khan ने अगली फिल्म साइन करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, साथ ही बताया अपने नए लुक का राज!

Aamir Khan: बॉलीवुड स्टार आमिर खान हाल ही में पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल रहे, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी जवाब दिया है। वहीं, पिछले कुछ महीनों से आमिर अपने बदले लुक को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद, आमिर खान फिल्मों से ब्रेक ले चुके हैं। वह समय समय पर कुछ इवेंट और शोज में नजर आते रहते हैं। 2022 में आमिर ने खुद घोषणा की थी कि वह फिल्मों से ब्रेक लेंगे और पूरी तरह से फिल्मों के प्रोडक्शन पर ध्यान फोकस करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वर्तमान में आर.एस. प्रसन्ना की 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है।
फिल्मों में वापसी पर बोले आमिर खान
बीते दिन जब इवेंट में आमिर खान से फिल्मों में वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो एक्टर ने कहा, "देखो, आज तो हमें सिर्फ कैरी ऑन जट्टा 3 की बात करनी चाहिए। लेकिन आप लोग जानना चाह रहे हैं तो मैं जल्दी से जवाब दे देता हूं। इस वक्त मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस वक्त मैं फैमिली के साथ वक्त गुजारना चाह रहा हूं और उसी में मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि वही मुझे करना है। मैं फिल्म तभी करूंगा जब मैं भावनात्मक रूप से तैयार रहूंगा। तब तक मैं थोड़ा टाइम मैं फैमिली के साथ बिताऊंगा।"
अपने नए लुक पर आमिर खान का रिएक्शन
वहीं, बदले हुए लुक पर हंसते हुए सुपरस्टार ने कहा, "अरे लुक कुछ नहीं, अभी बस मैं शेव नहीं कर रहा हूं और बालों को नहीं काट रहा हूं।"
आमिर खान की पिछले दो फिल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब आमिर एक फुल कमर्शियल एक्शन मसाला फिल्म देने के पक्ष मे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सुपरस्टार किस फिल्म के साथ दर्शकों के सामने वापसी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications