'दुनिया से लड़ सकते हो, परिवार से नहीं..' भाई फैसल खान के गंभीर आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
Aamir Khan on Faisal Khan: आमिर खान के भाई और एक्टर फैसल खान को भला कौन नहीं जानता है। इन दोनों भाइयों को फिल्म मेला में देखा गया था और काफी पसंद भी किया गया था।

बता दें कि बीते कुछ सालों से फैसल खान लगातार आमिर खान पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं और इसके लिए प्रेस कॉंफ्रेंस तक कर रहे हैं। उनका कहना था कि उनको पागल तक घोषित करने की कोशिश कर गई थी और जबरन मेरे पागलपन का इलाज करवाते थे और मुझे कहीं जाने नहीं देते थे।
इस तरह के बेहद गंभीर आरोपों के बाद वो कोर्ट कचहरी भी गए। लेकिन इस पूरे मामले में आमिर खान की खामोशी थी जो कि अब टूट गई है। आमिर खान ने फैसल खान के आरोपों पर पहली बार इस तरह से जवाब दिया है।
आमिर खान ने क्या कहा?
भाई फैसल खान के गंभीर आरोपों पर आमिर खान ने कहा, "क्या करें? यही मेरी नियति है। आप दुनिया से लड़ सकते हैं, लेकिन अपने ही परिवार से कैसे लड़ सकते हैं?" आमिर खान इस दौरान बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे। इसके अलावा आमिर खान ने फिल्म मेला को फ्लॉप होने को लेकर भी खुलकर बात की है। मेला के ना चल पाने को लेकर उन्होने कहा, "जितने इसकी कैपासिटी थी उसके हिसाब से काम न कर पाने से मैं स्पष्ट रूप से निराश था। इसके अलावा, मुझे लगता है कि आपके प्रश्न का उत्तर देना कठिन है। मुझे यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती कि मेरी कोई भी फिल्म अपनी पूरी क्षमता का एहसास न कर पाए। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की थी। हम सभी निराश थे।"
आमिर खान इस वक्त कुछ शानदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और कहा जा रहा है कि एक बार फिर से अलग अंदाज में वो धमाका करते दिखें। अपनी अलग फिल्ममेकिंग के लिए सुपरस्टार जाने जाते हैं। आज भी इंडिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म अगर कोई है तो वो दंगल ही है। दंगल का रिकॉर्ड फिलहाल टूटना नामुमकिन लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











