Aamir Khan ने लगाई शादी की खबरों पर मुहर, खुद बताया कब और कहां लेंगे सात फेरे!
Aamir Khan Confirms His Third Marraige: बॉलीवुड इंडस्ट्री के श्री परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। काफी वक्त से अफवाहें आ रही थी कि आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ में तीसरी शादी करने जा रहे हैं। अब इस पर एक्टर ने मुहर लगा दी है और 61 साल की उम्र में 5 जुलाई को वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट शादी करेंगे।

मुंबई वाले घर में होगी सिंपल शादी
कुछ खबरों की माने तो आमिर खान और गौरी की शादी में ज्यादा तामझाम नहीं होगा। यह शादी आमिर खान के मुंबई वाले घर में एक बहुत ही निजी समारोह के तौर पर होगी। जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ गरीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि शादी को लेकर आ रही खबरें पूरी तरीके से सच है।
60वें बर्थडे पर गौरी संग रिश्ते पर की थी पुष्टि
आमिर खान और गौरी काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आमिर ने 60वें बर्थडे के मौके पर पहली बार गौरी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। यहां तक की मीडिया से भी रूबरू करवाया था और इसी के बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं।
दोनों के हो चुके हैं पहले भी डिवोर्स
आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी तो वहीं इससे पहले उन्होंने पहली शादी रीना दत्त के साथ में 1986 में की थी। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्टर ने 2005 में किरण राव के साथ में शादी की वह 2021 में उनसे भी तलाक हो गया। वही अघोरी की यह दूसरी शादी होगी और पहली शादी से उन्हें एक बेटा भी है।


Click it and Unblock the Notifications