..................... Aamir Khan bought gift for Anushka Sharma from Banaras - Hindi Filmibeat

आमिर की ओर से अनुष्का को मिलेगा यह बनारसी तोहफा!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन में पूरी तरह बिजी हैै। आमिर फिलहाल अभी मल्टी-सिटी प्रमोशन कर रहे हैं, जिसकी शुरूआत बिहार के भोजपुर जिले से की गई है। भोजपुर के बाद आमिर ने बनारस की ओर रूख किया।

aamir khan

फिल्म प्रमोशन के दौरान आमिर काफी उत्साहित लग रहे थे। लिहाजा, प्रमोशन के बाद उन्होंने फिल्म पीके की अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा के लिए एक तोहफा भी लिया। जी हां, आमिर ने बनारस के दौरे को यादगार बनाने के लिए यहां से अनुष्का के लिए बनारसी साड़ी खरीदा।

आमिर ने कहा कि, वे बनारस से अनुष्का के लिए कुछ यहां से जुड़ी चीजें ले जाना चाहते थे, लिहाजा बनारसी साड़ी से बेहतर फिर क्या विक्लप होगा। फिर क्या था, आमिर ने लगभग दर्जन भर साड़ी देखी और फिर एक साड़ी अनुष्का के लिए पसंद किया। आमिर ने घंटों लगाकर यह एक साड़ी पसंद की।

प्रमोशन के दौरान आमिर ने कहा कि, बनारस उनकी मां का होमटाउन है। लिहाजा, वे अपनी प्रमोशनल टूर अक्सर पटना या बनारस से ही शुरू करते हैं। आपको बता दें, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X