आमिर खान के भाई फैसल खान का दर्द- पत्नी का खर्च उठाने के लिए पैसे नहीं है मेरे पास
आमिर खान के बाई फैसल खान का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ। जहां पर वो रास्ते पर वडा पाव खाते हुए नजर आएं। वहीं अब फैसल खान ने अपनी शादी से लेकर आर्थिक हालात पर भी बात भी की है। फैसल खान ने किरण राव और आमिर खान के तलाक पर भी अपनी राय रखी है।
आमिर खान जहां हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। दूसरी तरफ आमिर खान के भाई फैसल खान सिनेमा से दूर हैं। कुछ समय पहले ये भी सवाल उठा था कि कहां हैं आमिर खान के भाई फैसल खान?

अपने विचारों को साफ तरीके से जाहिर करने वाले फैसल खान ने इस बार पत्नी, शादी और भाई आमिर खान के टूटे रिश्ते पर अपनी राय जाहिर की है।इससे पहले आपको ये बता दें कि फैसल खान भी जल्द फैक्ट्री फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

फैसल खान ने बोला पत्नी के लिए पैसे नहीं
टाइम्स ऑफ इंडियाको दिए गए इंटरव्यू में फैसल खान ने ये बताया कि वो आखिर फिर से शादी क्यों नहीं करना चाहते हैं। फैसल खान से सवाल किया गया कि उन्होंने भाई आमिर की तरह फिर से शादी क्यों नहीं की। इस पर जवाब देते हुए फैसल खान ने बोला कि दुर्भाग्य से मेरे पास पत्नी का खर्च उठाने के लिए पैसे नहीं है। मेरी कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं है। इनमें से किसी एक का होना भी एक महंगा मामला है। पत्नी और भी अधिक महंगी होती है। मेरी फिल्म फैक्ट्री हिट हो तो लड़की की तलाश शुरू करूंगा।

आमिर खान और किरण राव के तलाक पर, फैसल खान का बयान
आमिर खान और किरण राव के 15 साल की शादी के टूटने यानी कि तलाक पर फैसल खान ने कहा कि मैं उन्हें कोई सलाह नहीं दे सकता। खुद मेरी शादी नहीं चली। इस वजह से मैं किसी की निजी जिंदगी पर कमेंट करने वाला कोई नहीं हूं। वे दोनों जानते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है।

फैसल खान ने बोला निर्माता ने मेरी मदद की
आमिर के साथ अपने रिश्ते पर फैसल ने कहा कि दोनों के बीच अब सब ठीक है। फैसल ने अपनी वापसी पर बोला कि निर्देशक के तौर पर मैंने अपनी फिल्म में बेस्ट दिया है। मेरे निर्माता ने मेरी मदद की। अब भगवान और दर्शक फैसला करेंगे कि मेरी फिल्म कैसी है। याद दिला दें कि आमिर खान ने फिल्म मेला से अपने भाई फैसल खान को हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो लांच किया था। फिल्म बुरी तरह फ्लॅाप हुई। फैसल खान और आमिक खान का खराब रिश्ता भी दुनिया के सामने आया। दोनों भाई ने अपनी जिंदगी के रास्ते अलग कर लिए।


Click it and Unblock the Notifications











