एक साथ दिखी Aamir Khan की दोनों एक्स पत्नियां, खूबसूरत बॉन्ड देखकर फैंस ने की जमकर तारीफ

Aamir Khan

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान सोशल मीडिया पर बहुत दूर रहते हैं। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारें में भी कम ही बात करते हैं। फिर भी आमिर खान चर्चा का विषय बन ही जाते हैं किसी ना किसी बात को लेकर। हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) तब लाइमलाइट में आए जब उनकी दोनों एक्स पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता एक साथ पैपराजी के कैमरो को पोज देते हुए देखी गई।

आमिर खान की एक्स पत्नियां एक साथ-

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई मंसूर खान की बुक वन: द स्टोरी ऑफ द अल्टीमेट मिथ का लॉन्च इवेंट था और जिसमें आमिर खान की दोनों एक्स पत्नियों ने शिरकत की। इवेटं के दौरान रीना दत्ता और किरण राव एक साथ हंसती और बातें करती दिखाई दीं। दोनों ने एक साथ कैमरे को पोज भी दिए।

लुक की बात करें तो बुक लॉन्च के दौरान रीना दत्ता ब्लू एंड व्हाइट लाइन्स वाली ड्रेस पहने दिखाई दीं। वे सिल्वर ईयररिंग्स पहने और कंधे पर ग्रीन बैग लिए नजर आईं। वहीं किरण राव सी ग्रीन कलर के आउटफिट के साथ ब्लू जैकेट पहने दिखीं। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

खास बात ये है कि दोनों को बॉन्ड काफी अच्छा दिख रहा था, जिसको देखकर फैंस काफी खुश है और जमकर प्यार लुटा रहे हैं सोशल मीडिया इनकी वायरल तस्वीरों और वीडियो पर।

आमिर खान ने की दो लव मैरिज फिर लिया तलाक-

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से 18 अप्रैल 1986 को की थी। दोनों की एक बेटी इरा खान और एक बेटा जुनैद खान है। आमिर और रीना ने 16 साल तक एक दूसरे के साथ शादीशुदा जिंदगी बिताई और फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। आमिर खान साल 2005 में किरण राव संग शादी के बंधन में बंधे, दोनों का एक बेटा आजाद राव है। आमिर और किरण ने एक-दूसरे को 15 साल दिए लेकिन उसके बाद दोनों का रिश्ता न चल सका और आपसी सहमति से उन्होंने तलाक ले लिया।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan kiran rao reena dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X