बॉम्बे टॉकीज में 100 साल पहले के आमिर दिखाई देंगे!

हेडलाइन पढ़कर आप तो चौंक ही गये होंगे कि आमिर खान आखिर 100 साल के कब हो गये कि बॉम्बे टॉकीज में 100 पहले के आमिर को दिखाया जाएगा। तो आपको बता दें कि असल में बात ये है कि आमिर खान का लुक फिल्म बॉम्बे टॉकीज में ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर के जरिये दिखाया गया है। साथ ही इस पोस्टर में आमिर खान के हाथों में सिगार भी है जो कि पुराने जमाने के एक्टर्स के हाथों में अक्सर दिखाई देती थी। आमिर खान के ऊपर फिल्म में एक गाना शूट किया गया है जो कि फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने के जश्न पर आधारित है। इस गाने के दौरान ही आमिर खान को इस पुराने जमाने के एक्टर के लुक में दिखाया जाएगा।

बॉम्बे टॉकीज फिल्म जो कि बॉलीवुड के चार बड़े निर्देशकों करन जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बैनर्जी की चार शॉर्ट स्टोरीज पर आधारित है में फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया है। ये फिल्म इसी पर आधारित है कि आज के लोगों के जीवन में फिल्म इंडस्ट्री का कितना प्रभाव है। ऐसे में आमिर खान जैसे परफैक्शनिस्ट का फिल्म में होना तो लाजिमी था। लेकिन आमिर खान फिल्म में कोई रोल करते नहीं दिखेंगे। बल्कि बॉम्बे टॉकीज में सिर्फ एक गाना जोकि इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाया गया है वो आमिर खान पर शूट किया जाएगा। इस गाने में आमिर खान के साथ इंडस्ट्री के कुछ और बड़े सितारों के नज़र आने की भी चर्चा है।

Aamir Khan

इस गाने को फिल्म का थीम सॉंग कहा जा रहा है। इसे कंपोज किया है अमित त्रिवेदी ने। बॉम्बे टॉकीज की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और चारो निर्देशक अपनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतारने को बेताब हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रणदीप हुड्डा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर और इमरान खान भी नज़र आ सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X