आमिर खान का 57वां जन्मदिन - नए प्रोजेक्ट का शानदार अनाउंसमेंट: चैंपियन्स रीमेक, रणबीर कपूर फिल्म और मुग़ल

आमिर खान 14 मार्च को अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और माना जा रहा है कि इस मौके पर आमिर खान कोई नया धमाकेदार अनाउंसमेंट कर सकते हैं। दरअसल, इस बार आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर 2 साल बाद मीडिया को न्योता दिया है। सोमवार, 14 मार्च को दिन में 12 बजे आमिर खान मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाना चाहते हैं।

यही कारण है कि ये माना जा रहा है कि आमिर खान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात कर सकते हैं। इसी के साथ आमिर खान लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी कुछ दिलचस्प बातें बाहर रख सकते हैं। लाल सिंह चड्ढा 13 अगस्त को रिलीज़ होनी है।

aamir-khan-birthday-will-announce-his-next-campeones-remake-film-with-ranbir-kapoor-moghul

गौरतलब है कि आखिरी बार आमिर खान ने मीडिया के साथ अपना जन्मदिन 2019 में मनाया था। इस दौरान, आमिर ने मीडिया के साथ कॉफी पी और ब्रंच किया और साथ ही अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का एलान भी किया था। इसके बाद कोरोना काल में आमिर खान ने अपने दो जन्मदिन एकांतवास में मनाए।

अपना पिछला जन्मदिन, आमिर खान ने अपने चीन के फैन्स के साथ मनाया था और इस बार जब आमिर मीडिया के पास वापस लौट रहे हैं तो शायद किसी पुख्ता खबर के साथ। वैसे आमिर खान की तीन फिल्मों की सुगबुगाहट पहले से ही काफी तेज़ है।

गुलशन कुमार की मुग़ल बायोपिक

गुलशन कुमार की मुग़ल बायोपिक

हाल ही में भूषण कुमार ने ये साफ कर दिया है कि गुलशन कुमार बायोपिक मुग़ल डिब्बाबंद नहीं हुई है और फिल्म पर काम चल रहा है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि आमिर खान इस फिल्म को डायरेक्ट भी करना चाहते हैं लेकिन इसमें एक्ट नहीं करना चाहते हैं। वहीं भूषण कुमार, गुलशन कुमार के किरदार में आमिर खान को ही देखना चाहते हैं। हो सकता है कि इस फिल्म की सारी गुत्थियां सुलझ चुकी हों और यही आमिर खान का अगला अनाउंसमेंट हो।

आमिर खान - रणबीर कपूर फिल्म

आमिर खान - रणबीर कपूर फिल्म

कुछ ही महीनों पहले ये भी खबर आ चुकी है कि आमिर खान और रणबीर कपूर, एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म को आमिर खान खुद प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म की डीटेल्स फिलहाल बिल्कुल सीक्रेट रखी जा रही हैं। फिल्म 2022 के मध्य से फ्लोर पर चली जाएगी। आमिर खान और रणबीर कपूर को एक फ्रेम में देखने की दर्शकों की ख्वाहिश पूरी की थी राजकुमार हिरानी ने पीके के साथ। इस फिल्म के आखिरी सीन में रणबीर कपूर एक कैमियो करते नज़र आए थे जो फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राईज़ था।

चैंपियन्स रीमेक

चैंपियन्स रीमेक

आमिर खान के शुभ मंगल सावधान डायरेक्ट आर एस प्रसन्ना के साथ भी एक कॉमेडी फिल्म की बात खबरों में आई है। ये फिल्म चैंपियन्स नाम की एक स्पैनिश फिल्म का रीमेक होगी। फिल्म एक शराबी कोच के बारे में है जिसे सोशल सर्विस के तौर पर एक ऐसी बास्केटबॉल टीम दी गई जिसके खिलाड़ी, differently abled हैं और हर खिलाड़ी के शारीरिक या मानसिक विकास में कोई ना कोई कमी रह गई है। इस टीम को आमिर को सौंपा जाएगा और फिर आमिर इस टीम को चैंपियन्स की ऐसी टीम बनाएंगे जिसे जीतने के अलावा कुछ नहीं आता है।

हर फिल्म के साथ तोड़ते हैं रिकॉर्ड

हर फिल्म के साथ तोड़ते हैं रिकॉर्ड

आमिर खान बॉक्स ऑफिस स्टार हैं और उनकी फिल्मों पर पकड़ शानदार है। हर बार उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पिछली बार से ज़्यादा कमाई कर उनका ही रिकॉर्ड तोड़ देती है। ऐसे में फैन्स की नज़रें टिकी हैं कि इस शानदार फिल्म के साथ आमिर खान कौन से नए रिकॉर्ड बनाते हैं। गौरतलब है कि आमिर खान ने अपनी हर फिल्म के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गजिनी ने जहां बॉलीवुड को पहली 100 करोड़ी फिल्म दी थी तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने सबसे बड़ी ओपनिंग।

छोड़े हैं शानदार प्रोजेक्ट्स

छोड़े हैं शानदार प्रोजेक्ट्स

हाल ही में आमिर खान के कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स छोड़ने की भी खबरें हैं जिनमें विक्रम वेधा रीमेक का नाम सबसे ऊपर है। विक्रम वेधा का प्लॉट शानदार है। फिल्म विक्रम बेताल की कहानियों पर आधारित है जहां बेताल को हर बार विक्रम पकड़ता है लेकिन बेताल हर बार उसे किसी कहानी में उलझा कर उड़न छू हो जाता है। इस शानदार कॉन्सेप्ट को ना आमिर ने कैसे किया, ये अभी भी सबके लिए चौंकाने वाली बात है। इस फिल्म में आमिर खान को ऋतिक रोशन ने रिप्लेस किया।

डिब्बाबंद कर दी महाभारत

डिब्बाबंद कर दी महाभारत

गौरतलब है कि आमिर खान पिछले तीन चार सालों से महाभारत में बिज़ी थे। आमिर खान, भारत के सबसे बड़े महापुराण को बेहतरीन तरीके से परदे पर उतारना चाहते थे और इसके लिए वो अद्वैत चंदन और अपनी टीम के साथ बेहतरीन तरीके से रिसर्च कर रहे थे। पहले आमिर खान महाभारत को तीन पार्ट की फिल्म सीरीज़ बनाना चाहते थे लेकिन फिर खबर आई कि आमिर इसे गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह, सात सीज़न की एक महागाथा के रूप में पेश करेंगे। अब आमिर खान इस फिल्म को डिब्बाबंद कर चुके हैं।

शुरू किए बॉलीवुड के करोड़ों के क्लब

शुरू किए बॉलीवुड के करोड़ों के क्लब

2008 में आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस में नया ट्रेंड शुरू किया। जहां फिल्म ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरूआत की वहीं गजिनी के बाद बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का प्रचलन शुरू हुआ। इसके बाद आमिर की ही फिल्मों के साथ 200 करोड़ और 300 करोड़ क्लब की भी शुरूआत हुई। आमिर खान का करियर ग्राफ शानदार रहा है। कयामत से कयामत तक से सुपरहिट शुरूआत करने के बाद उन्होंने करियर में थोड़े उतार चढ़ाव देखे। लेकिन 2005 में रंग दे बसंती के बाद से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पहले तक आमिर खान ने कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

चीन में भी खोला नया रास्ता

चीन में भी खोला नया रास्ता

हालांकि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई लेकिन इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की ओपनिंग दी थी। इस रिकॉर्ड को तोड़ा था ऋतिक रोशन की वॉर ने 53 करोड़ की ओपनिंग के साथ। आमिर खान ने चीन में हिंदी फिल्मों की रिलीज़ के साथ कमाई का इतना बेहतर ऑप्शन खोला कि हिंदी सिनेमा को उन्हें लाखों बार धन्यवाद करना चाहिए। आमिर की फिल्मों के बाद चीन में कई हिंदी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X