जन्मदिन के दिन भी शूटिंग करेंगे आमिर खान
आमिर खान बॉलीवुड में परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस हैं। लेकिन इसके अलावा ये अपने काम को लेकर जरा भी कॉमप्रोमाइस नहीं करते। जी हां खबर आई है कि वो इस बार काम के चलते अपना बर्थडे सेलीब्रेट नहीं कर रहे हैं।
जी हां आमिर इनदिनों अपने टीवी शो को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं और अपने जन्मदिन की सारी प्लानिंग कैंसल कर दी हैं। इन दिनों वह सबकुछ भुलाकर सिर्फ अपने शो पर ही ध्यान दे रहे हैं।
जी हां आपको बता दें कल यानि 14 मार्च को आमिर का जन्मदिन है और इस दिन भी वह सारा समय काम ही करने वाले हैं। जब वो इस दिन काम नहीं कर रहे होते हैं तो वह पूरा समय अपने परिवार के साथ ही रहते हैं।
वैसे अपने काम के लिए आमिर ने अपने घर वालों को समझा लिया है। आमिर काम से अपना ध्यान जरा भी नहीं हटाना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो इस दिन के लिए भी शूटिंग का प्लान बना लिया है। आमिर का काम के लिए इतना समर्पण सचमुच काबिले तारीफ है। आमिर को लोग यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहते।


Click it and Unblock the Notifications