अपने जन्मदिन पर आमिर ने की दुआ, जल्द शादी कर लें सलमान
आमिर खान अपने जन्मदिन के दिन काफी मजाकिया मूड में नजर आए और उन्होंने इस खास दिन पर अपने किसी खास के लिए दुआ भी की है। अब आप सोच रहे होंगे की वह शक्स कौन है जिनके लिए आमिर ने अपने जन्मदिन के दिन दुआ की है वह कोई और नही बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर दबंग सलमान खान हैं।
आमिर ने सलमान के लिए अपनी दिली इच्छा एक शायरी के साथ कह दी... इश्क पर जोर नहीं ये वो आतिश है ...मैं चाहता हूं कि सलमान जल्द ही किसी के प्यार में पड़ें और उनकी जल्द से जल्द शादी हो जाए। हालांकि हम उन्हे फोर्स तो नहीं कर सकते लेकिन हा उनके लिए दुआ जरूर कर सकते हैं। मेरी शुकामनाएं उन्ही के साथ हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी पिछले साल आमिर ने सलमान की शादी जल्द होने की कामना की थी। अब देखते हैं कि सलमान कब आमिर की सलाह मानते हुए शादी करने को राजी हो जाते है। इसके अलावा आमिर की एक और चाहत हैं कि वह बॉलीवुड की एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ किसी फिल्म में काम करें। आमिर आपके जन्मदिन के अवसर पर हम तो यही दुआ करेंगे कि आपकी दोनों दुआ जल्द ही कबूल हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











