हर पल पर्दे पर नया रंग जमाने वाले आमिर का आज है जन्मदिन
आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का 47वां जन्मदिन है। लगान, गजनी और थ्री इडियट्स जैसी सुपहिट फिल्में देने वाले आमिर ने अपने चाचा नासिर हुसैन की फिल्म 'यादों की बारात' 1973 में एक बाल कलाकार के रूप में पर्दे पर पहली बार नजर आए थे।
इसके बाद करीब 11 साल बाद आमिर खान ने फिल्म 'होली' में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से आमिर खान को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसी फिल्म ने उन्हें पहला फिल्मफेयर अवार्ड भी दिलाया। इसके बाद आमिर ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा।
आमिर खान को फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' के लिए पहला फिल्मफेयर का अवार्ड बेस्ट एक्टर के लिये मिला। लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, तारे जमीन पर, सरफरोश, गजनी, थ्री इडियट्स जैसी फिल्मों ने आमिर की सफलता को उन्हें एक नये शिखर पर पहुंचा दिया।
फिल्म लगान आमिर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। जो ऑस्कर के लिए भी नामंकित हुई थी। फिल्म 'तारे जमीं पर' निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस के बाद बतौर निर्माता जाने तू या जाने ना, पीपली लाइव, धोबी घाट और देल्ही बैली जैसी फिल्में बनाई और ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई।
इस साल आमिर खान की फिल्म तलाश आने वाली है। इसी के साथ आमिर छोटे पर्दे के कार्यक्रम की शूटिंग में दिन रात एक कर रहे हैं। हमेशा पर्दे पर अलग ही रंग जमाने वाले आमिर खान को वन इंडिया की तरफ से जन्मदिन की ढेरों बधाई।


Click it and Unblock the Notifications











