आमिर ने कहा पैसे लेता हूं, लेकिन सिर्फ पैसे के बारे में नहीं सोचता!
आमिर खान ने 14 मार्च को अपने 49वें जन्मदिन को अपने भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान के घर पर धूमधाम से मनाया। आमिर ने अपने घर पर मीडिया वालों से भी मुलाकात की। मीडिया कर्मियों ने आमिर खान को जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाई दी और साथ ही उन्हें आने वाले सालों में ढ़ेर सारी सफलता की दुआएं भी दीं। आमिर खान ने मीडिया के जरिये अपने फैंस को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने सालों तक उन्होंने आमिर को इतना प्यार दिया और यहां तक पहुंचाया इसके लिए वो बहुत आभारी हैं। बिना फैंस के प्यार के वो यहां तक पहुंच पाने की सोच भी नहीं सकते। आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर राजनीती के बारे में भी बात की और कहा कि वो किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।
आमिर खान ने हालांकि सत्यमेव जयते शो के प्रमोशन के दौरान कहा था कि उन्हें इलेक्शन कमीशन ने इस साल इलेक्शन के दौरान अपना ब्रांड अम्बेसडर बनकर युवाओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने के लिए रिक्वेस्ट की थी। आमिर खान ने भी उनकी रिक्वेस्ट के बदले में उन्हें हां कहा था। हालांकि उसके बाद अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आमिर इलेक्शन कमीशन की तरफ से वोट देने का प्रचार करेंगे या नहीं। आमिर खान ने मीडिया से ये भी कहा कि वो अपने शो को होस्ट करने के पैसे जरुर लेते हैं, वो कुछ अच्छा काम करने के पैसे लेते हैं। लेकिन वो सिर्फ पैसे के बारे में नहीं सोचते।
आमिर खान की इस इंटरेस्टिंग प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान आमिर ने और क्या क्या कहा ये जानने के लिए पढ़िये नीचे दी गयी स्लाइड्स-


Click it and Unblock the Notifications











