Aamir Khan: जैन धर्म को मानते हैं आमिर खान, वजह जानकार आप भी हो जाएंगे

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने शांत स्वभाव, अपने तेज दिमाग और सुपरहिट फिल्मों के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, इस बार आमिर अपने धर्म को लेकर खबरों को लेकर खबरों में हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म अभिनेता आमिर खान का कहना है कि वह जैन धर्म से बहुत प्रभावित हैं।
आमिर खान को लेकर खबर है कि, वे जैन समाज के अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांत में खुद यकीन करते हैं। उनका कहना है कि जैन समाज ने देश ही नहीं दुनिया को यह तीन महत्वपूर्ण सिद्धांत दिए हैं। इनका उनके जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा है। सोशल मीडिया पर इनको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
पिछले वर्ष सितंबर में भी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक क्लिप साझा की थी। इसमें मिच्छामि दुक्कड़म लिखते हुए जाने-अनजाने में हुई गलतियों को लेकर क्षमा भी मांगी थी।
दरअसल, कुछ समय पहले अभिनेता आमिर खान फिल्म निर्माता महावीर जैन और वरिष्ठ आईआरएस अशोक कोठारी के साथ जैन समाज के प्रसिद्ध मुनि महेंद्र कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान आमिर खान ने जैन दर्शन, अध्यात्म और विज्ञान के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।
इस दौरान फिल्म अभिनेता खान कहा था कि विज्ञान और अध्यात्म को एक करने के लिए सामंजस्य की जरूरत है। फिल्म निर्माता महावीर जैन का कहना है कि,आमिर खान स्वयं अनेकांतवाद (विभिन्न दृष्टिकोणों का सम्मान करना), अहिंसा और अपरिग्रह (केवल वही उपयोग करें जो आपको चाहिए) जैसे जैन सिद्धांतों की प्रशंसा करते हैं, और उनका अपने जीवन में पालन करते हैं।
हाल ही में जैन तेरापंथ आचार्य महाश्रमण के शिष्य प्रो. मुनि महेंद्र कुमार का छह अप्रैल को मुंबई में देवलोकगमन हुआ। खान ने महान जैन संत वैज्ञानिक प्रो. डॉ महेंद्र कुमार को अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।


Click it and Unblock the Notifications

