2018 ब्लॉकबस्टर.. लीक हुआ सुपरस्टार का First LOOK.... लेकिन....
कुछ ही दिनों पहले फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के सेट से आमिर खान का लुक लीक कर दिया गया था। तस्वीर में आमिर खान फटे कपड़ों और बिखरे बालों के साथ दिखाई दे रहे थे। जैसी कि उम्मीद थी कुछ ही देर में आमिर खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सलमान, शाहरुख के स्टारडम पर.. संजय दत्त का COMMENT
लेकिन खास बात यह है कि आमिर खान इस बात से बेहद नाराज़ हैं। खबर है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के सेट पर एक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है.. ताकि कोई तस्वीर लीक ना हो सके।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 2018 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, आमिर चाहते हैं कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बरकरार रहे। तस्वीरें लीक होने से फिल्म के कई राज़ खुल सकते हैं। खासकर आमिर नहीं चाहते कि फिल्म से किसी भी एक्टर का लुक अभी बाहर आए।
हम्मम.. आमिर का फिल्म को लेकर इतना सचेत होना गलत भी नहीं है। सूत्रों की मानें तो यह यशराज फिल्म्स की सबसे मंहगी फिल्मों में हैं। धूम 3 के बाद विजय कृष्णा आचर्या और आमिर खान इस फिल्म से वापस आ रहे हैं।
Recommended Video

यहां पढ़ें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications