आमिर की बढ़ी हुई दाढ़ी पर किरण राव का रिएक्शन..बेहद शानदार
आमिर खान की बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक की उनकी पत्नी किरण राव ने खूब तारीफ की है।
आमिर खान हमेशा ही अपनी हर फिल्म में अलग अलग लुक में नज़र आते हैं। यही नहीं, वो जिस भी रोल के लिए अपने लुक को बदलते हैं उसके साथ पूरा न्याय करते हैं और उस लुक में खुद को पूरी तरह ढाल लेते हैं। अब दंगल फिल्म को ही देख लीजिए, इस फिल्म के लिए आमिर ने बकायदा अपना वज़न बढ़ाया ताकि अपने किरदार में जान डाल सकें।
वहीं अामिर अब अपनी अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखाई देंगे। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी शुरू भी कर दी है और अपने चेहरे पर अच्छी खासी बड़ी बड़ी दाढ़ी रख ली है। आमिर के उस लुक की उनकी पत्नी किरण राव ने खूब तारीफ की है।

उनका कहना है कि आमिर बढ़ी हुई दाढ़ी में काफी अच्छे लगते हैं। वहीं किरण ने इस फिल्म के बार में बात करते हुए कहा कि हालांकि इस फिल्म की प्रोग्रेस के बारे में मुझे ज्यादा नहीं पता लेकिन अामिर और आदित्य चोपड़ा फिल्म की चर्चा के लिए आपस में मिलते रहते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि ये फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है।
FIRST Look: शाहिद- मीरा की सुपरक्यूट बेटी.. यहां देखें मीशा की पहली PIC
आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म के किरदार में खुद को ढालने के लिए आमिर अक्सर मुंबई से लंबे समय के लिए गायब हो जाते हैं। बताया गया कि आमिर ने मुंबई से दूर अपना एक खास कैंप बनाया है, जहां उनका ज्यादातर वक्त ट्रैकिंग और स्विमिंग करने, टेनिस खेलने या जिम में करसत करने में गुजर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications