'पुरस्कार के लिए फिल्म नही बनाता'

एक साक्षात्कार में आमिर खान ने कहा, '' पुरस्कारों के लिए फिल्में नही बनाता बल्कि दर्शकों के लिए फिल्में बनाता हूं और उन्हें मेरी फिल्म पसंद आई है। भारत के बाहर भी लोग मेरी फिल्म को पसंद कर रहे है बल्कि कहना चाहिए कि विश्व में उसे सराहना मिली है। मेरे कहने का मतलब है कि इस फिल्म बहुत बड़े स्तर पर लोगो को प्रभावित किया है।''
आमिर फिलहाल फिल्म गजिनी के लिए चर्चा में है जिसने अब तक की सभी फिल्मों की कमाई का रिकार्ड तोड़ दिया है। लेकिन इस तरह की हिंसक फिल्म का बच्चों के मन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है इस बारे में आमिर ने कहा कि हर मां बाप को किसी भी फिल्म को बच्चों को दिखाने से पहले उसे देखना या फिर उसकी समीक्षा देखकर दिखाना चाहिए।
इसके अलावा आमिर ने स्लमडॉग मिलिनयर को लेकर चल रहे विवादों पर कहा कि यह भले ही यह भारत पर हो लेकिन यह भारतीय फिल्म नही है। वे चाहते है कि फिल्म को ऑस्कर में उचित सम्मान मिले।


Click it and Unblock the Notifications











