रील नहीं रियल 'दंगल' स्टार की शादी में कुछ यूं पहुंचे आमिर खान

आमिर खान बाकियोॆ से काफी अलग हैं इसमें कोई शक नहीं है।वो रेसलर गीता फोगट की शदी में आज पहुंचे।

By Shweta

आमिर खान का भी जवाब नहीं है। जहां सब एक तरफ ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल में व्यस्त हैं तो वहीं आमिर खान बाकियों से इतर वो कर रहे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। आमिर खान की फिल्म दंगल रिलीज होने वाली है और आप सभी जानते हैं कि दंगल रेसलर महावीर सिंह फोगट पर बायोपिक है।

महावीर सिंह फोगट ने अपने दोनों बेटियों गीता फोगट और बबीता फोगट को रेसलर बनाया और इसी पर फिल्म है दंगल। आमिर खान दंगल की रियल स्टार गीता फोगट की शादी में शामिल होने के लिए दंगल की पूरी कास्ट के साथ बलाली पंहुंचे । आमिर खान ने यहां कहा कि फिल्म दंगल ही गीता फोगट की शादी का गिफ्ट है।

दरअसल आमिर खान गीता फोगट को शादी का जोड़ा गिफ्ट करना चाहते थे लेकिन उन्हें बताया गया कि वो मामा की रश्म होती है इसलिए आमिर खान को अपना ये आइडिया भी बदलना पड़ाष खैर जो भी हो लेकिन आमिर खान ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो क्यों बाकि स्टार्स से अलग हैं।

aamir-khan-attends-wrestler-geeta-phogat-wedding

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X