Aamir Khan: 'सलाम वेंकी' की स्क्रीनिंग में काजोल के साथ दिखे आमिर खान, नए लुक को देखकर फैंस हैरान

Aamir Khan: काजोल और विशाल जेठवा अभिनीत सलाम वेंकी के निर्माताओं ने 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले बुधवार को मुंबई में अपनी फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे उपस्थित हुए थे। वहीं, सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपनी मौजूदगी दिखाई, जिन्होंने फिल्म में एक कैमियो भी निभाया है। बहरहाल, इवेंट से आमिर खान का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।
आमिर खान ने फुल डेनिम आउटफिट पहनी थी। साथ ही सफेद बाल और दाढ़ी के साथ नजर आए। आमिर के इस ग्रे हेयर लुक को देखकर फैंस हैरान हैं। एक्टर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां कुछ फैंस हैरानी जता रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि ये किसी नई फिल्म का लुक हो सकता है।
बता दें, कुछ दिनों पहले ही आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि वो अब कुछ समय तक बतौर एक्टर फिल्मों से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। वो अब फिल्में प्रोड्यूस करेंगे और अपना वक्त परिवार के साथ गुजारेंगे।

आगामी फिल्म
आमिर अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म का ऐलान भी कर चुके हैं। जिसका नाम होगा- चैंपियंस.. अभिनेता ने बताया,"मैं चैंपियंस को प्रोड्यूस करूंगा क्योंकि मैं वास्तव में उस फिल्म में विश्वास करता हूं, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी, दिल को छूने वाली कहानी है। मैं अब कुछ वक्त ब्रेक लेना चाहता हूं, इसीलिए फिल्म में कोई और एक्टर होंगे.."

बेटी की सगाई
बीते महीने ही आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की है। सगाई की पार्टी से एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जहां आमिर 'पापा कहते हैं' पर डांस करते दिखाई दे रहे थे।

फिल्म की असफलता से हुए हैं प्रभावित
इस साल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म विवादों में फंस गई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। आमिर की फिल्म ने 58 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के फ्लॉप होने से आमिर खान काफी प्रभावित हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications