16 सालों बाद अवार्ड शो में पहुंचे आमिर खान..इस खास 'शख्स' के कहने पर

16 सालों बाद आमिर अवार्ड शो में पहुंचे और खुद ही अवार्ड भी लिय। जानिए पूरी खबर।

By Shweta

आमिर खान एक ऐसे शख्स हैं जो पिछले 16 सालों से अवार्ड शो में नहीं गए और 16 साल पहले भी वो ऑस्कर के लिए अवार्ड शो में पहुंचे थे। वो असल मायनों में रंगीला के बाद से ही अवार्ड शो में जाना छोड़ चुके हैं। लेकिन सोमवार को आमिर खान दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड शो में पहुंचे।

[बॉलीवुड की एक और STAR कपल हो गई अलग.. टूटा 16 सालों का रिश्ता]

जी हां हो सकता है इस खबर पर आपको भरोसा ना हो लेकिन ये सच है कि आमिर खान ने खुद ही दंगल के लिए विशेष पुरस्कार ग्रहण भी किया।दरअसल आमिर खान अवार्ड शो में एक खास शख्स के कहने के पर पहुंचे जिनकी बात आमिर खान क्या कोई भी शख्स नहीं टाल सकता और वो हैं लता मंगेशकर।

aamir-khan-attended-award-show-after-16-years-on-lata-mangeshkar-request

जी हां लता मंंगेशकर ने खुद आमिर खान से रिक्वेस्ट की वो अवार्ड लेने जरूर आएं और आमिर खान जाहिर है उनकी बात को टाल नहीं सकते थे। इसलिए आमिर खान खुद ही अवार्ड शो में पहुंचे और अवार्ड भी लिया वो भी संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाथों से।

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले आमिर खान संघ के निशाने पर थे। उन्हें दंगल के लिए विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। लता मंगेशकर ने इस मौके पर कहा कि "मेरी आमिर खान से ज्यादा बात नहीं होती लेकिन हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। और मैंने बुलाया और उन्होंने मेरी बात का मान रखा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X