'सत्यमेव जयते' के लिए आमिर खान हुए अमेरिका में सम्मानित
भले ही सिने अभिनेता आमिर खान को हिंदी सिनेमा के पुरस्कारों पर ऐतराज हो लेकिन भारत के बाहर के पुरस्कारों औऱ सम्मान का वह दिल से आदर करते हैं। इसलिए जब भी उन्हें किसी अवार्ड के लिए बुलाया जाता है तो शिद्दत से शरीक होते हैं जिसका ताजा उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला। आमिर खान को अमेरिका में उनके पहले टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के लिए सम्मानित किया।
सोमवार रात को आमिर खान को अमेरिका के वाशिंगटन शहर में अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कार्यक्रम बनाने वाली जानी-मानी संस्था 'अमरीका अब्रॉड मीडिया' ने सम्मानित किया। 'अमरीका अब्रॉड मीडिया' ने ट्विटर पर आमिर खान की तारीफ भी की है। 'अमरीका अब्रॉड मीडिया' ने ट्विट किया है कि आमिर खान के 'सत्यमेव जयते' ने लोगों की सोच बदलने में मदद की है जिसके लिए आमिर खान बधाई के पात्र हैं।
इस शो को आमिर खान ने संबोधित भी किया और तहे दिल से 'अमरीका अब्रॉड मीडिया' का धन्यवाद भी किया और कहा कि वह बहुत जल्द इस शो के दूसरे सीजन के साथ दिखायी पड़ेंगे।
आमिर खान के इस सम्मान से उनके चाहने वाले काफी खुश हैं उन्होंने आमिर खान को इस सम्मान के लिए ट्विटर पर मुबारक बाद भी दी है।


Click it and Unblock the Notifications
