60 की उम्र में आमिर खान ने पटाई गर्लफ्रेंड, 59 साल के कुंवारे सलमान खान को भी दीं ये टिप्स...

Aamir khan

Aamir khan gave tips to salman khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी। पहली शादी से आमिर खान के दो बच्चे हुए आयरा खान और जुनैद खान। शादी के कुछ साल बाद यानी कि 2002 में दोनों का तलाक हो गया था।

Take a Poll

दो शादी टूटने के बाद आमिर खान ने बनाई तीसरी गर्लफ्रेंड
इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी रचाई थी। बता दें कि किरण राव फिल्म निर्माता है। 'लगान' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दूसरी शादी से आमिर खान को एक बेटा हुआ। जिसका नाम दोनों ने मिलकर आजाद राव खान रखा था। जो फिलहाल अभी अपनी मां के साथ रह रहा है। आमिर खान अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। वह बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आमिर का दूसरी पत्नी के साथ भी बॉन्ड काफी अच्छा रहा। दोनों साथ में की प्रोजेक्ट पर आज भी साथ काम करते हैं, लेकिन जब आमिर खान ने 16 साल की शादी को तोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था तब से फैन्स के होश ही उड़ गए थे। क्योंकि आमिर खान की उम्र अभी 60 साल की है। और शादी के लंबे समय बाद तलाक लेने का फैसला सुन फैन्स तो दंग रह गए थे।

18 महीने से कर रहे हैं आमिर गौरी को डेट
लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान फैन्स तब हुए जब आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड को लोगों से मिलवाया था। जी हां, हाल ही में आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का खुलासा किया है। आमिर खान गौरी को लगभग 18 महीने से डेट कर रहे हैं। गौरी का एक 6 साल का लड़का भी है। वह आमिर खान की ही प्रोडक्शन कंपनी में काम करती हैं। गौरी फिलहाल तो बैगलुरू में रहती हैं। मीडिया से बात करते हुए गौरी ने बताया कि वह आमिर से प्यार करती हैं लेकिन वह उनकी फिल्में नहीं देखतीं। गौरी और आमिर की अनोखी प्रेम कहानी सुन लोग तो हैरान रह गए। इसके अलावा भी गौरी ने मीडिया के सामने कई राज खोले।

कब मिलेगी सलमान खान की गौरी
वहीं जब आमिर गौरी को पत्रकारों से मिलवा रहे थे तभी उनमें से ही किसी एक पत्रकार ने सवाल किया कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को 1991 में उनकी गौरी (Gauri Khan) मिल गई थीं। आपको 18 महीने पहले गौरी (Gauri Spratt) मिलीं। अब सलमान खान (Salman Khan) को उनकी गौरी कब मिलेंगी ? वहीं पत्रकार के इस सवाल को सुन आमिर खान ने कहा कि सलमान खान अब क्या ढूंढेगा।

सलमान खान को लेकर आमिर खान ने कही ये बात
वहीं दूसरे पत्रकार ने आमिर खान (Aamir khan) से पूछा कि क्या कभी सलमान खान ने उनसे या फिर शाहरुख खान से घर बसाने के बारे में कोई टिप्स लीं ? इसपर आमिर खान कहते हैं कि 'सलमान खान वही करेगा जो उसके लिए अच्छा होगा'। फिलहाल तो आपको बता दें कि आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के बारे में सबसे पहले सलमान खान और शाहरुख खान को बताया था।

जब से आमिर खान को उनकी गौरी मिली हैं तब से फैन्स तो सलमान खान की चिंता सताने लगी है। फैन्स अभी भी चाहते हैं कि सलमान खान जल्द ही अपना घर भी बसा लें। बता दें कि सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं। फिलहाल तो बताया जा रहा है कि सलमान खान युलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। कोरोना काल के समय में युलिया सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्महाउस में रही थीं।

Read more about: aamir khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X