क्या सलमान, शाहरूख.. आमिर खान की Latest फीस सुनकर.. होश उड़ जाएंगे!
यशराज बैनर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए आमिर खान ने 70 प्रतिशत प्रॉफिट शेयर की मांग की है।
कोई शक नहीं कि आमिर खान बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों की गारंटी बन चुके हैं। निर्माता, निर्देशक के साथ साथ आमिर किसी भी फिल्म में अपनी जान झोंक देते हैं और उसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिलता है। दंगल की सफलता इसका ताज़ा प्रमाण है।
टल गया साल का सबसे धमाकेदार क्लैश.. सलमान बनेंगे सोलो KING
बहरहाल, आमिर खान की अगली फिल्म आ रही है 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'.. यशराज बैनर तले आमिर की यह फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होगी। फिलहाल यूरोप में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

ताजा रिपोट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए आमिर खान ने 70 प्रतिशत प्रॉफिट शेयर की मांग की है। जी हां, 70 प्रतिशत.. जबकि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के खाते में जाएगी सिर्फ 30 प्रतिशत। हैरानी की बात यह है कि इस डील के लिए निर्माता राजी़ भी हैं।
शाहरूख, सलमान, अक्षय भी फिल्मों की प्रॉफिट में अपना शेयर लेते हैं। लेकिन यह ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत तक होता है।


Click it and Unblock the Notifications