..................... Aamir Khan as Firangi, first look from Thugs Of Hindostan - Hindi Filmibeat

First LOOK: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से आमिर खान की पहली झलक- देखकर हैरान रह जाएंगे

Recommended Video

Aamir Khan's first LOOK in Thugs of Hindostan Revealed; Check Out | FilmiBeat

अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ के बाद.. आखिरकार अब फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से आमिर खान की पहली झलक रिलीज कर दी गई है। अपनी हर फिल्म की तरह आमिर यहां भी हैरान करने वाले अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म में आमिर के किरदार का नाम है फिंरगी, जो कि एक ठग है। इस लुक के बाद तो फैंस इस फिल्म के लिए और भी बेसब्र हो जाएंगे।

'मैं फिल्म को कंट्रोवर्सी में डालकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं करना चाहता'

विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। आमिर खान ने अपने किरदार को सामने लाते हुए लिखा है- "और इ हैं हम, फिरंगी मल्लाह.. हम से ज्यादा नेक इन्सान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको.. सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है, और भरोसा हमरा काम.. दादी कसम !!!"

Aamir Khan

बता दें, यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। वहीं, आमिर के फर्स्ट लुक के बाद कहीं ना कहीं यह साफ है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान हॉलीवुड फिल्म 'Pirates Of The Caribbean' से प्रेरित होगी। यह फिल्म आपको उस वक्त में ले जाएगी, जहां बर्बर ठग राहगीरों को बेहरमी से लूटा करते थे और इनका इलाका दूर दूर तक फैला रहता था।

फिल्म में अमिताभ बच्चन ठगों के सरदार बने हैं। जबकि जाफिरा के किरदार में फातिमा एक दमदार योद्धा हैं। जिनका निशानेबाजी में कोई टक्कर नहीं। यह बहुत ही बहादुर किरदार है, जो कभी अपनी सूक्ष्मता के लिए जानी जाती है। वहीं, कैटरीना कैफ हैं सुरैया.. जो कि ठगों के समूह में एक डांसर हैं और इन्हें फिरंगी से एकतरफा प्यार होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X