'दंगल गर्ल' की फैमिली से मिलने पहुंचे आमिर खान, खिलखिलाता चेहरे देख फैन्स बोले- अवॉर्ड मिल रहा है क्या...

Aamir Khan


Aamir Khan arrives to meet the family of 'Dangal Girl' Suhani Bhatnagar:
आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म दंगल में जूनियर बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) अब इस दुनिया से अलविदा कह चुकी हैं। 19 साल की सुहानी डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। 2 महीने तक तकलीफ झेलने के बाद एक्ट्रेस का निधन 16 फरवरी को हो गया था। इस खबर ने हर एक को एक बड़ा झटका दिया था। फैन्स हों या सितारे इस खबर ने सभी के होश उड़ा दिए थे।

सुहानी की फैमिली से मिलने गए आमिर खान
बता दें कि हाल ही में एक्टर आमिर खान सुहानी भटनागर के माता पिता से मिलने के लिए फरीदाबाद गए थे। इस वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि आमिर खान सुहानी की तस्वीर पकड़े खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुहानी की मां, भाई और पिता पुनीत भटनागर नजर आ रहे हैं, लेकिन इस तस्वीर में दिवंगत एक्ट्रेस की तस्वीर पकड़े एक्टर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सुहानी की मां भी काफी हंसती मुस्कुराती नजर आ रही हैं। परिवार का यह फोटो देख लोगों के होश उड़ गए हैं। खास तौर पर एक्टर आमिर खान को उनके फैन्स जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- देख कर ऐसा लग रहा है जैसे कोई पुरस्कार समारोह चल रहा हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आंटी इतनी खुश कैसे हो सकती हैं। वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा यह शोक सभा नहीं किसी हैप्पी फंक्शन की तस्वीर दिख रही है। बता दें इस तस्वीर को देखने के बाद पूरा कमेंट बॉक्स भर गया है। यूजर्स एक्टर के रिएक्शन को देख हैरान रह गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X