Breaking: आमिर खान ने झटका ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड रीमेक, सलमान की बत्ती करेंगे FUSE!
आमिर खान को यूं ही लोग परफेक्शनिस्ट नहीं कहते हैं। उनके एक ललक है, हर बार खुद को पिछली बार से ज़्यादा बेहतर साबित करने की। और इस बार तो आमिर खान ने सीधा जैकपॉट हिट किया है। खबर है कि आमिर खान ने पारामाउंट पिक्चर्स से मशहूर हॉलीवुड फिलम फॉरेसट गंप के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं।
जिन्हें नहीं पता हो, 1994 में आई ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा, उस साल की सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड फिल्म थी। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने उश साल 6 ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए थे जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड भी शामिल था। तो इस फिल्म के हिंदी रीमेक के सारे अवार्ड आमिर खान के लिए अभी से बुक कर दीजिए।

अब अगर आमिर खान की बात करें तो दंगल के बाद से आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में व्यस्त हैं जो इस साल दीवाली पर रिलीज़ होगी। इसके बाद आमिर के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं - धर्मा प्रोडक्शन्स की ओशो बायोपिक, अपने बैनर तले महाभारत और गुलशन कुमार की मुगल जिसे वो प्रोड्यूस कर रहे हैं।
[इमरान हाशमी कर रहे हैं धमाकेदार बायोपिक, ये रही सारी डीटेल्स]
अगर ये तीनों फिल्म आमिर खुद करते हैं, तो फिर उनके पास 2020 तक कोई डेट नहीं है। यानि कि फॉरेस्ट गंप 2021 में रिलीज़ होगी। लेकिन अगर आमिर मुगल बायोपिक नहीं करते हैं तो इस सूरत में फॉरेस्ट गंप किसी भी कीमत पर 2020 की दीवाली या क्रिसमस धमाका होगी।
वहीं इस फिल्म के साथ आमिर खान 2020 - 21 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी खा जाएंगे। अब अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसका मुख्य किरदार थोड़ा बच्चों जैसा है यानि कि थोड़ा सा दिमाग से कम और शरीर से भी कमज़ोर। यूं कह लीजिए सलमान खान की ट्यूबलाइट जैसा।
यानि कि किसी भी कीमत पर सलमान की बत्ती तो फ्यूज़ है क्योंकि आमिर खान उन्हें अच्छे से बता देंगे कि ट्यूबलाइट बनते कैसे हैं। और दिलचस्प बात बताएं तो ट्यूबलाइट भी हॉलीवुड रीमेक थी। लेकिन आमिर और सलमान में एक अंतर है। जहां सलमान, एक फ्लॉप फिल्म का रीमेक बना गए वहीं आमिर एक ब्लॉकबस्टर का रीमेक बना रहे हैं।
ऐसे में देखना है कि उनका प्लान कितना काम करता है कितना नहीं। वैसे आप देखिए, बॉलीवुड की वो फिल्में जो हॉलीवुड से प्रेरित थीं।


Click it and Unblock the Notifications

