Aamir Khan हुए नकाबपोश, ऐड विवाद के बीच मीडिया के कैमरे से खुद को बचाते आए नजर!

सुपरस्टार आमिर खान कई सालों से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके अलावा लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर निगेटिविटी चलती रहती है और उनपर कई तरह के आरोप लगते हैं। लेकिन इस वक्त उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर अभिनेता चर्चा में हैं। दरअसल इस तस्वीर में आमिर खान का चेहरा नहीं नजर आ रहा है।
खबरें हैं कि आमिर खान इस दौरान खुद को मीडिया के कैमरे से बचाते हुए नजर आए हैं और उन्होने चेहरा ढक रहा था। बता दें कि आमिर खान अपने करीबी दोस्त करीम हाजी से मिलने गए, जिन्होंने लाल सिंह चड्ढा में एक छोटी भूमिका निभाई।
आमिर का चेहरा मुश्किल से दिखाई दे रहा था क्योंकि उन्होंने ग्रे पैंट के ऊपर सफेद हुडी पहनी थी और खुद को नकाबपोश किया था। आमिर खान को लेकर हाल ही में एक विवाद सामने आया है, उन्होने एक विज्ञापन किया था जिसमें वो कियारा आडवाणी के साथ नजर आ रहे थे।
इस विज्ञापन में गृह प्रवेश को लेकर उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि वो उनके धर्म को टारगेट करते हैं। बात करें लाल सिंह चड्ढा की तो फिल्म ने दुनिया भर में 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और दो दशकों में आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
वर्कफ्रंट पर वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं लेकिन उनकी फिल्मों के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले साल में वो फिर से एक बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications