आमिर खान ने मांगी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए माफी, कहा पिछले 18 सालों से कोई फ्लॉप नहीं दी
आमिर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला पोस्टर आज रिलीज़ किया गया है और इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने अपनी आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बारे में बात की। इस फिल्म के महाफ्लॉप होने के बारे में चर्चा करते हुए आमिर ने फैन्स से माफी मांगी।
आमिर खान का कहना था कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फैन्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसके लिए मैं सबसे माफी मांगता हूं। आमिर खान का कहना था कि वो अपने काम के प्रति काफी सजग रहते हैं।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान उनकी पिछले 18 - 19 सालों में पहली फ्लॉप फिल्म है और शायद इसलिए दर्शकों को आमिर खान की असफलता पच नहीं पाई। ऐसा आमिर का भी मानना है।
आमिर का कहना है चूंकि लोगों को फिल्म का काफी इंतज़ार था इसलिए उनकी उम्मीदों पर पानी फिरना उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा मुझे उसी समय सबसे माफी मांगनी चाहिए।
बहरहाल, आमिर अपनी असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ चुके हैं। और वो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के झटके से भी बाहर निकल चुके हैं। एक नज़र डालिए उनके बॉक्स ऑफिस सफर पर -


Click it and Unblock the Notifications












