पीके आमिर करेंगे अनुष्का को सबसे देर तक किस
आमिर खान और अनुष्का शर्मा जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में नज़र आएंगे। फिल्म की सबसे खास बात ये है कि आमिर खान इस फिल्म में अनुष्का शर्मा को अब तक का सबसे लंबा किस करेंगे। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पिछले साल रिलीज हुई अपनी फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला में आमिर खान के भतीजे इमरान खान के साथ एक किसिंग सीन शूट कर चुकी हैं। लेकिन आमिर खान और अनुष्का शर्मा का ये किस आमिर खान ही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा के करियर का भी अब तक का सबसे लंबा चलने वाला किस होगा।
पीके फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखेंगे। आमिर खान अपने अब तक के करियर में लगभग सभी बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ किसिंग सीन शूट कर चुके हैं। कुछ समय पहले आमिर खान की फिल्म 3इडियट में आमिर खान और करीना कपूर के बीच एक किसिंग सीन शूट किया गया था। उस किसिंग सीन को लेकर आमिर खान और करीना कपूर काफी चर्चा में रहे थे।
दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी ने हाल ही में विशाल भारद्वाज की फिल्म बिजली का मंडोला में आमिर खान के भतीजे इमरान खान के साथ एक किसिंग सीन दिया था इस किसिंग सीन ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। अनुष्का शर्मा और आमिर खान पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। पीके फिल्म आजकल काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान और संजय दत्त राजस्थान के एक गांव के 2 स्टार होटल में रुके थे जिसे लेकर मीडिया ने काफी खबरें बनाई थीं। अब आमिर और अनुष्का के बीच के किसिंग सीन को लेकर भी पीके फिल्म काफी चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications












