Pk effect:एक महीने में शाहरूख - दीपिका को पछाड़ नं. 1 बने आमिर - अनुष्का
शाहरूख की हैप्पी न्यू ईयर अगर आपने देखी है तो उनका वो डायलॉग याद ही होगा कि किस्मत बड़ी कुत्ती चीज़ होती है। पर किसे पता था कि ये किस्मत सच में शाहरूख को ऐसा रंग दिखाएगी। टॉप अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स सेलेबेक्स ने इस सच से शाहरूख को रूबरू कराया।

शाहरूख और आमिर दोनों की ही एक फिल्म में उनकी किस्मत का फैसला कर दिया। दोनों ने 2014 में एक एक फिल्म दी। हैप्पी न्यू ईयर और पीके। हालांकि हैप्पी न्यू ईयर में ना कहानी थी ना ही कोई खास बात पर फिर भी फिल्म काफी चली और 2014 नवंबर तक शाहरूख और दीपिका टाइम्स सेलेबेक्स सूची में नंबर एक पायदान पर बने रहे। वहीं आमिर और अनुष्का इस सूची में सातवें और नौंवे पायदान पर थे।
लेकिन साल का अंत आते आते रिलीज़ हुई पीके जिसने सारे समीकरण बदल दिए। आमिर और अनुष्का ने ऐसी उछाल मारी कि सातवें और नौंवे पायदान से सीधा नंबर एक पर आ गए। जहां बॉलीवुड की मेल एक्टर्स की सूची में आमिर खान को 62 अंक मिले वहीं हीरोइनें की सूची में अनुष्का 49.5 अंक के साथ बाज़ी मार ले गईं।
यह लिस्ट बनाई गई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता, उनके न्यूज में बने रहने, उनके द्वारा किए गए विज्ञापन और सोशल नेटवर्किंग साइट और इंटरनेट पर उनकी सक्रियता को देखकर।
सलमान खान को 39 अंक, शाहरुख खान को 38 अंक, अजय देवगन को 31.5 अंक और अमिताभ बच्चन को 29 अंक मिले हैं। रणवीर कपूर 25 अंक के साथ छठे, अक्षय कुमार 22 अंक के साथ सातवें, रितिक रोशन 20 अंक के साथ आठवें, संजय दत्त 19.5 अंक के साथ नौवे जबकि अर्जुन कपूर 19 अंक के साथ दसवें नंबर पर रहे।
वहीं हीरोइनों में अनुष्का के बाद प्रियंका चोपड़ा 42 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। सोनाक्षी सिन्हा 38 अंक के साथ तीसरे दीपिका पादुकोण 36 अंक के साथ चौथे और करीना कपूर 32.5 अंक के साथ पांचवे नंबर पर रहीं। सोनम कपूर 23 अंक के साथ छठे, यामी गौतम 19.5 अंक के साथ सातवे, कैटरीना कैफ 19 अंक के साथ आठवें, आलिया भट्ट 18.5 अंक के साथ नवे और माधुरी दीक्षित 18 अंक के साथ दसवे नंबर पर रही।


Click it and Unblock the Notifications











