..................... Aamir Khan announces third wedding with gauri spratt at 60 Aamir Khan gauri spratt wedding announcement - Hindi Filmibeat

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी के साथ किया तीसरी शादी का ऐलान, रीना-किरण के होश हो जाएंगे फाख्ता!

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: सुपरस्टार आमिर खान फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिलेशन का ऐलान कर आमिर खान ने हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब आमिर खान ने गौरी के साथ अपनी शादी का ऐलान कर एक बार फिर से सरप्राइज कर दिया है।

गौरी और आमिर अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे घूमते फिरते स्पॉट होते रहते हैं। ऐमें फैंस के मन में सवाल यही रहता है कि क्या आमिक गौरी के साथ शादी करेंगे या फिर यूं ही लिव इन रिलेशन में रहेंगे। वहीं अब एक्टर ने जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि बयान मिनटों में वायरल हो गया।

हाल ही में जब आमिर से लव ऑफ लाइफ और शादी का सवाल किया गया तो उन्होंने इसका सीधा जवाब दिया। एक्टर इस सवाल को सुनकर पहले तो थोड़ा मुस्कुराए फिर कहा- 'मैं और गौरी एक दूसरे को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं। हम दोनों एक दूसरे के लिए कमिटेड हैं। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हम लोग पार्टनर हैं और हमेशा एक दूसरे के साथ हैं।'

इसके साथ ही गौरी से शादी के सवाल पर आमिर खान ने कहा, 'शादी कुछ ऐसी है कि...मेरा मतलब है कि दिल से हम दोनों शादी कर चुके हैं। तो बाकी जो औपचारिकताएं हैं वो करेंगे या नहीं..वो आगे जाने पर डिसाइड करेंगे।'

आमिर गौरी के साथ किसी फैमिली फंक्शन या फिर फिल्म के प्रीमियर में हाथ थामे दिख जाते हैं। आमिर कुछ वक्त पहले 'सितारे जमीन पर' फिल्म के स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर पहुंचे थे। इन दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। ये फोटोज उस वक्त खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें, 'सितारे जमीन पर' फिल्म,'तारे जमीन पर' की सीक्वेल थी। इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी।

Read more about: aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X