आमिर खान के बेटे जुनैद फिल्म "प्रीतम प्यारे" के साथ करेंगे डेब्यू, मिस्टर परफेक्शनिस्ट देंगे 5 मिनट का कैमियो!

Aamir Khan's son Junaid Debut: आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। एक ओर जहां उन्होंने बतौर एक्टर अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी ओर आमिर के बेटे जुनैद भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, आमिर ने अपने सबसे बड़े बेटे जुनैद खान के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की।
आमिर खान ने कहा, "एक निर्माता के रूप में जुनैद मेरे पिता की तरह बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है। नए डायरेक्टर और नई टीम के साथ मैं उसके काम से खुश हूं। मैं उसकी फिल्में 5 मिनट का कैमियो करने वाला हूं।"
थियेटर में 6 साल देने के बाद, सिनेमा में एंट्री
सिनेमा में आने से पहले, जुनैद खान ने थिएटर की दुनिया को छह साल दिए हैं। उनकी थिएट्रिकल जर्नी अगस्त 2017 में निर्देशक क्वासर ठाकोर पदमसी की बर्टोल्ट ब्रेख्त की 'मदर करेज एंड हर चिल्ड्रन' की प्रस्तुति के साथ शुरू हुई, जो वॉर की संवेदनहीनता को दिखाता एक दमदार व्यंग्य है।
एक निर्माता के रूप में जुनैद की पहली फिल्म का टाइटल है.. प्रीतम प्यारे। जिसमें आमिर खान भी एक छोटा सा किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन भी फिल्म निर्माता थे। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जैसे- कारवां, अनामिका, हम हैं राही प्यार के..
जुनैद को लेकर टेंशन में थे आमिर खान
बेटे के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, "जुनैद पढ़ाई में अच्छा था लेकिन वह लोगों से बात करने में झिझकता था। हम इसलिए काफी चिंतित थे। मुझे लगा कि हमारी सबसे बड़ी खूबी यह है कि हमें पता होना चाहिए कि लोगों के साथ कैसे व्यवहार करना है और यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपका जीवन कठिन हो जाता है। इसलिए, मैं टेंशन में था। लेकिन वह बहुत मल्टी टैलेंटेड है।"


Click it and Unblock the Notifications











