आमिर खान ने नई गर्लफ्रेंड का किया ऐलान, दो तलाक के बाद 25 साल पुरानी दोस्त गौरी पर आया दिल

Aamir Khan Announces Relationship With Gauri Spratt: सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के तलाक के बाद से ही उनके अफेयर रिलेशनशिप्स (Aamir Khan Gauri Spratt) को लेकर मनोरंजन गलियारा गर्म था। वहीं अब अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। आमिर खान ने अपना रिश्ता 25 साल से उनकी दोस्त (Aamir Khan New Girlfriend) रही गौरी के साथ कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने कल ही उनके घर आए दो और बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान से भी उनकी मुलाकात कराई है।
25 सालों से दोस्ती में हैं आमिर-गौरी
आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी मीडिया से बातचीत की। यहां उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी बेंगलुरु से हैं। आमिर खान ने महीनों से चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए मीडियो के सामने ऑफिशियली इस बात को एक्सेप्ट कर लिया है कि वो गौरी के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने पहली बार पब्लिकली अपने रिश्ते पर बोला है। यहां एक्टर ने बताया कि वो गौरी को पिछले 25 सालों से जानते हैं और अब वो दोनों लाइफ पार्टनर बन गए हैं।
सीरियस कमिटमेंट में हैं आमिर-गौरी
उन्होंने यहां कहा, ''मैं और गौरी 25 साल पहले मिले थे और अब हम साथ हैं। हम एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं और कमिटेड भी हैं। हम डेढ़ साल से साथ हैं।''
कौन है आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी
गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और उनका एक 6 साल का बेटा भी है। आमिर ने बताया कि गौरी प्रोडक्शन लाइन से जुड़ी हुई हैं और वह उनके लिए रोज गाना गाते हैं। आमिर ने यह भी कहा कि वह गौरी को बॉलीवुड की "पागल दुनिया" के लिए तैयार कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी की व्यवस्था भी की है।
आमिर खान फातिमा सना शेख के रिलेशन की अफवाहें
किरण राव से तलाक के बाद आमिर खान और अभिनेत्री फातिमा सना शेख के अफेयर के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि दोनों ने इसपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।
गौरी से शादी पर आमिर खान
जब मीडिया ने आमिर से शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "60 साल की उम्र में शादी शोभा देती है या नहीं, यह मैं नहीं जानता। मेरे बच्चे बहुत खुश हैं और मैं अपनी पूर्व पत्नियों के साथ भी अच्छे संबंध बनाए हुए हूं।"
शाहरुख-सलमान से कराई मुलाकात
आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने गौरी को शाहरुख खान और सलमान खान से मिलवाया है। आमिर ने अपनी मशहूर फिल्म 'लगान' के किरदार भुवन का जिक्र करते हुए कहा, "भुवन को उसकी गौरी मिल ही गई।"
आमिर खान के दो तलाक
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं, जिनसे दो बच्चे- जुनैद खान और ईरा खान हैं। लेकिन रीना और आमिर ने वर्ष 2002 में तलाक ले लिया था। इसके बाद आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव संग शादी रचाई, जिनसे एक बेटा- आजाद राव है। लेकिन आमिर खान और किरण राव ने वर्ष 2022 में तलाक ले लिया।


Click it and Unblock the Notifications
