लाल सिंह चड्ढा रिलीज़ डेट अनाउंस: क्रिसमस नहीं आमिर खान - करीना कपूर खान साथ मनाएंगे वैलेंटाईन 2022

महाराष्ट्र ने जैसे ही सिनेमाघरों के खुलने का एलान किया है, वैसे ही धड़ाधड़ फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस होना शुरू हो गई है। आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा भी एक बार फिर से पोस्टपोन हो चुकी है और आमिर खान ने फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। आमिर खान और करीना कपूर खान अब क्रिसमस नहीं बल्कि वैलेंटाईन डे का त्योहार साथ मनाएंगे।

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan और Aamir Khan की Film, 'Laal Singh Chaddha' क्या नहीं होगी Release? | FilmiBeat

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही लाल सिंह चड्ढा अब वैलेंटाईन डे 2022 को रिलीज़ हो रही है। आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

aamir-khan-announces-new-release-date-of-laal-singh-chaddha-valentine-2022

लाल सिंह चड्ढा आधिकारिक रूप से ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म द फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर खान कई अलग अलग दशकों का सफर दिखाते हुए अलग अलग लुक में नज़र आएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान और शाहरूख खान के कैमियो भी हैं। जहां शाहरूख खान अपने राज अवतार और सलमान खान प्रेम अवतार में नज़र आएंगे।

बात करें वैलेंटाईन वीक की तो ये हमेशा से फिल्मों के लिए मुनाफे भरा सौदा रहा है। फिल्म रोमांटिक हो या ना हो, वैलेंटाईन वीक पर कपल्स फिल्म डेट पर पहुंच ही जाते हैं। और अगर फिल्म में रोमांस हो तो सोने पे सुहागा। देखिए पिछले दशक वैलेंटाईन वीक में रिलीज़ हुई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

लव आजकल 2

लव आजकल 2

2020 में रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर इम्तियाज़ अली फिल्म लव आजकल यूं तो दर्शकों के दिल पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म ने फिर भी बेहद खराब रिव्यू के बावजूद 37 करोड़ की कमाई की थी।

मलंग

मलंग

2020 में ही वैलेंटाईन वीक की शुरूआत यानि कि 7 फरवरी को रिलीज़ हुई आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर मलंग ने भी जमकर कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की थी और आदित्य रॉय कपूर - दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को भी काफी सराहा गया था।

गली बॉय

गली बॉय

2019 में गली बॉय ने वैलेंटाइन बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा गाड़ा था। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। और इसने 19 करोड़ की ओपनिंग के साथ, 139 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

पैडमैन

पैडमैन

पैडैमैन, 9 फरवरी 2018 को रिलीज़ हुई थी। हालांकि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉलीवुड का नॉर्मल रोमांस नहीं था लेकिन अपनी पत्नी के प्रति एक आदमी का प्यार और ज़िम्मेदारी ज़रूर थी। फिल्म ने 10 करोड़ की ओपनिंग दी थी और 40 करोड़ का वीकेंड।

जॉली एलएलबी 2

जॉली एलएलबी 2

अक्षय कुमार की ये फिल्म रिलीज़ हुई 10 फरवरी 2017 को। फिल्म का रोमांस से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था। बल्कि फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा थी। इसके बावजूद फिल्म ने 13 करोड़ की ओपनिंग की और 50 करोड़ का वीकेंड दिया।

सनम रे

सनम रे

पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला के इस लव ट्राएंगल को वैलेंटाइन वीक का पूरा फायदा मिला था। फिल्म 12 फरवरी 2016 को रिलीज़ हुई थी और बेकार रिव्यू के बावजूद फिल्म ने 5 करोड़ की ओपनिंग और 17 करोड़ का वीकेंड दिया था।

फितूर

फितूर

12 फरवरी 2016 को सनम रे के साथ क्लैश हुई आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर। सनम रे से बेहतर होने के बावजूद इसे 3 करोड़ की ओपनिंग और 14 करोड़ का वीकेंड मिला था।

रॉय

रॉय

रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज़ की रॉय, 13 फरवरी 2015 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म के रिव्यू अच्छे नहीं थे लेकिन फिर भी फिल्म ने 10 करोड़ की ओपनिंग और 28 करोड़ का वीकेंड दिया था।

हंसी तो फंसी

हंसी तो फंसी

2014 के वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हुई थी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के रोमांस के साथ। हंसी तो फंसी 7 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग और 16 करोड़ का वीकेंड दिया था।

गुंडे

गुंडे

14 फरवरी 2014 को रिलीज़ हुई थी रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा का धमाका, गुंडे। फिल्म ने 15 करोड़ की ओपनिंग तो की थी लेकिन केवल 43 करोड़ का वीकेंड दिया था।

एबीसीडी

एबीसीडी

रेमो डीसूज़ा की फिल्म एबीसीडी, 8 फरवरी 2013 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में सभी न्यूकमर थे लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 5.5 करोड़ की ओपनिंग और 18 करोड़ का वीकेंड दिया था।

स्पेशल 26

स्पेशल 26

अक्षय कुमार की स्पेशल 26 रेमो डीसूज़ा की फिल्म से क्लैश कर गई। 8 फरवरी 2013 को रिलीज़ ये फिल्म भी रोमांस से कोसों दूर थी। हालांकि इसका गाना कौन मेरा क्या तू लागे आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में है। फिल्म ने 6.5 करोड़ की ओपनिंग की थी लेकिन शानदार वर्ड ऑफ माउथ के बाद 25 करोड़ का वीकेंड दिया था।

एक मैं और एक तू

एक मैं और एक तू

10 फरवरी 2012 को आई करीना कपूर और इमरान खान की एक मैं और एक तू। ये फिल्म वैलेंटाइन डे पर ही बनी थी। फिल्म ने 5 करोड़ की ओपनिंग की और 21 करोड़ का वीकेंड दिया।

पटियाला हाउस

पटियाला हाउस

पिछले दशक के वैलेंटाईन बॉक्स ऑफिस की शुरूआत हुई थी अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा के साथ। अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा का रोमांस पटियाला हाउस का छोटा सा हिस्सा था। 11 फरवरी 2011 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ की ओपनिंग की थी और 15.5 करोड़ का वीकेंड दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X