आमिर खान ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म चैंपियन्स रीमेक, जानिए सारी डीटेल्स

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'चैंपियंस' को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं। सिनेमा प्रेमी इस परियोजना पर और ज्यादा जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आखिरकार अब हमारे पास इससे जुड़ी जानकारी आ गई है। आमिर खान ने हाल ही में दिल्ली में अपने बचपन के दोस्त के कार्यक्रम के दौरान 'चैंपियंस' के बारे में कुछ खुलासे किए हैं।
आमिर खान हाल ही में अपने बचपन के दोस्त के कार्यक्रम में एक चैट सेशन के लिए दिल्ली में थे और जहां उन्होंने 'चैंपियंस' को लेकर एक रोमांचक अपडेट साझा किया। अभिनेता ने इस फिल्म के लिए निर्माता की कुर्सी संभालने के अपने विचार जाहिए किए हैं। आमिर खान ने साझा किया, "यह एक कमार की स्क्रिप्ट है, यह एक सुंदर कहानी है, और यह एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म है लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं, मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस करूंगा क्योंकि मैं वास्तव में फिल्म में विश्वास करता हूं, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी कहानी है।"
फिल्म का सह-निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, इंडिया और 200नॉटआउट प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा।
आमिर खान ने अनाउंस की चैंपियन्स रीमेक#AamirKhan #Champions pic.twitter.com/kSpKKX3xrY
— Hindi Filmibeat (@HindiFilmibeat) November 14, 2022


Click it and Unblock the Notifications











