Laapataa Ladies: आमिर खान और किरण राव ने फिर से मिलाया हाथ, इस कॉमेडी ड्रामा से होगी 2024 की शुरुआत

Aamir Khan and Kiran Rao's film: आमिर खान और किरण राव दोबारा साथ आए हैं और दोनों के फिर से साथ आने की वजह भी खास है। आमिर और किरण ने जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए फिर से हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव कर रही हैं, जबकि आमिर खान इस प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बता दें, इससे पहले दोनों ने मिलकर 'धोबी घाट' जैसी सफल और चर्चित फिल्म दी है। वह किरण राव की पहली फिल्म थी, जिसके एक दशक से अधिक समय बाद वह बतौर निर्देशक अब वापसी कर रही हैं। लापता लेडीज 5 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
प्रतिभाशाली स्टारकास्ट से सजी फिल्म
इस अपकमिंग फिल्म के निर्माताओं ने पहले इस कॉमेडी-ड्रामा की दुनिया की एक रोमांचक झलक दी थी, जो एक अनोखे प्लॉट, मजेदार डायलॉग्स और प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी हुई है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। जबकि दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
खास बात है कि 'लापाता लेडीज' को रिलीज से पहले 8 सितंबर को प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में ग्रैंड प्रीमियर के दौरान दिखाया जाएगा। 2001 में भारत के ग्रामीण इलाकों में स्थापित, 'लापता लेडीज' हंसी-मजाक से भरी वो कहानी है, जहां दो दुल्हन ट्रेन से खो जाती हैं।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हैं। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications