आमिर खान ने कर दिया बेटे की बॉलीवुड में ENTRY का ऐलान, ये काम होते ही शूटिंग होगी शुरु

Recommended Video

Amir Khan reveals his son Junaid is making Bollywood Debut soon! Check out | Filmibeat

बॉलीवुड में एक के बाद एक नए नए सितारों का आगमन होता रहता है जिसमें से कुछ चमक जाते हैं तो किसी की रोशनी फीकी पड़ जाती है। बीते साल कई लोगों ने रुपहले पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत की और ये साल भी अब कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस समय सुपरस्टार आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान को लेकर खबर आ रही है कि वो काफी जल्दी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं और इसका ऐलान खुद आमिर खान ने ही किया है।

उनका कहना है कि हम काफी जल्दी जुनैद को लॉंच करने वाले हैं लेकिन इंतजार है तो एक अच्छी स्क्रिप्ट का जिसकी तलाश लगातार जारी है। इसका ये मतलब है कि आमिर खान के साहबजादे इसी साल सबके सामने अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

aamir khan, आमिर खान

हालांकि इसके अलावा आमिर खान ने किसी भी तरह की कोई बात नहीं की लेकिन जल्दी ही इसपर वो काम शुरु कर सकते हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की बुरी तरह से पिट जाने के बाद आमिर खान अब सोच समझकर फिल्में साइन करने के विचार में हैं।

फिलहाल देखना ये है कि जुनैद की एंट्री बॉलीवुड में कब होती है लेकिन हम आपको मिलाते हैं उन सितारों से जो हाल ही में अभिनेता बने हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X